न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss OTT : न्यूड योग गुरु विवेक मिश्रा से किया गया संपर्क! नेहा भसीन लगाएंगी शो में तड़का

एक्स कंटेस्टेंट और न्यूड योग गुरु विवेक मिश्रा का दावा है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी का पार्ट बनने के लिए संपर्क किया गया था। ईटाइम्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 1:40:24

Bigg Boss OTT : न्यूड योग गुरु विवेक मिश्रा से किया गया संपर्क! नेहा भसीन लगाएंगी शो में तड़का

एक्स कंटेस्टेंट और न्यूड योग गुरु विवेक मिश्रा का दावा है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी का पार्ट बनने के लिए संपर्क किया गया था। ईटाइम्स से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि मुझे ओटीटी का हिस्सा बनने और इस कंटेंट में मसाला एड करने के लिए न्यूड योगा या सेमी न्यूड योगा करने को कहा गया था। मुझे यह सुनकर हैरानी हुई। वे 5 पूर्व प्रतियोगियों की तलाश कर रहे हैं ताकि ओटीटी पर बिग बॉस को और मसालेदार बना सके। मैं एक टॉप रियलिटी शो में स्पाइस एड करने के लिए न्यूड योगा क्यों करूंगा। और अगर आप ऐसा कराना चाहते हैं तो इसके पैसे लगेंगे। मुझे न्यूड होने के लिए रोजाना 50 लाख रुपए चाहिए। मैं कोई स्टारलेट नहीं हूं ना ही न्यूड योगा के आधार पर किसी शो में आना चाहता हूं।

विवेक ने कहा, चाहे सलमान, करण या जेनिफेर लोपेज…

विवेक ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। विवेक ने कहा कि ईमानदारी से, रियलिटी शो केवल एंकर पर नहीं चलता है, निश्चित रूप से यह योगदान देता है, लेकिन इसकी सफलता का प्रमुख कारण प्रतियोगी और उनके द्वारा दी जाने वाली सामग्री है। इसलिए, चाहे वह सलमान खान, करण जौहर या जेनिफर लोपेज हों, वे अपने व्यक्तित्व, बुद्धि और ग्लैमर के साथ शो में शामिल होंगे लेकिन शो तभी हिट होगा जब प्रतियोगी अच्छे होंगे। मैं बेकार प्रोजेक्ट्स, दिखावे, कैमियो की अपेक्षा 5 वर्षों में एक अच्छा प्रोजेक्ट करना पसंद करता हूं। मेरे पास कुछ लाइन में भी है।


जल्द ही प्रोमो की शूटिंग करेंगी नेहा

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस शो को काफी टीआरपी मिलती है। फैंस इसके 15वें एडिशन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8 अगस्त को यह रियलिटी शो ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा। इसे फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। हाल ही में करण ने एक प्रोमो की शूटिंग पूरी की है। फैंस शो कलर्स टीवी के वूट पर देख सकेंगे। इसके 6 हफ्ते बाद बिग बॉस-15 टीवी पर धमाकेदार एंट्री मारेगा। लोग इस बार घर में आने वाले सितारों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

हम आपको बता दें कि इस लिस्ट में एक नाम और शामिल हो चुका है। यहां हम बात कर रहे हैं सिंगर नेहा भसीन की। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने नेहा के नाम पर मुहर लगा दी है। वे जल्द ही प्रोमो की शूटिंग भी करने वाली हैं। नेहा धुनकी लागे, स्वैग से करेंगे सबका स्वागत, जग घुमिया जैसे गानें गाकर वाहवाही लूट चुकी हैं। नेहा अन्य कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका