न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss OTT : शमिता के समर्थन में ऐसा बोले कश्मीरा-बिंदु दारा सिंह, शो में होगी रेखा की एंट्री!

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस पहली बार डिजिटल मीडिया पर लाया गया, जो खूब हिट हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी इन ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 8:53:16

Bigg Boss OTT : शमिता के समर्थन में ऐसा बोले कश्मीरा-बिंदु दारा सिंह, शो में होगी रेखा की एंट्री!

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस पहली बार डिजिटल मीडिया पर लाया गया, जो खूब हिट हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी इन दिनों खूब चर्चा में है। शो नए रंग और रूप में डिजिटल स्पेस में तहलका मचा रहा है। हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया बवाल होता है। अब अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी के बीच भी खूब जुबानी दंगल देखने को मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड की एक क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अक्षरा, शमिता की उम्र का मज़ाक उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा ने लड़ाई के दौरान शमिता को मां-मौसी जैसे शब्द से भी संबोधन किया। अक्षरा, मिलिंद गाबा, मुस्कान जट्टाना और प्रतीक मिलकर शमिता की उम्र पर बात कर रहे हैं।

अक्षरा ने उड़ाया शमिता की उम्र का मजाक

अक्षरा की इन बातों से शमिता को काफी ठेस पहुंची। शमिता को इसके बाद से ही घर के बाहर से समर्थन मिल रहा है। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह ने भी शमिता के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है। कश्मीरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी लड़कियों की उम्र पर कमेंट करने वालों तुम्हें शर्म आनी चाहिए। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? ये चार प्रतियोगी मेरी नजर से उतर गए हैं और मैं शमिता के साथ खड़ी हूं। अगर और कोई भी शमिता की उम्र के बारे में ऐसे कमेंट करता है तो मैं उसके खिलाफ खड़ी रहूंगी। तुम लकी हो कि मैं घर के अंदर नहीं हूं वरना मैं तुम लोगों का मुंह तोड़ देती।

शमिता के बिग बॉस में जाने को लेकर बिंदु दारा सिंह ने उनका सपोर्ट किया है। शमिता इससे पहले बिग बॉस सीजन 3 में बिंदु के साथ नजर आई थी। बिंदु इस सीजन के विजेता थे। बिंदु ने कहा कि शमिता पहले से काफी बदल गई हैं और वे काफी मजबूत नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि शमिता के जीजा और शिल्पा के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में शमिता के बिग बॉस में जाने को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।

शो को सुपरहिट बनाने के लिए निर्माता ला रहे रेखा को!

बिग बॉस-15 से पहले इस बार नए स्टाइल में बिग बॉस ओटीटी शुरू किया गया। शो को हिट से सुपरहिट बनाने के लिए निर्माता इस बार कई प्रयोग कर रहे हैं। सलमान खान के बाद करण जौहर को शो का चेहरा बनाने के बाद अब निर्माता प्रशंसकों के लिए इससे भी बड़े सरप्राइज की योजना बना रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस ओटीटी के निर्माता बॉलीवुड की सदाबहार व दिग्गज अभिनेत्री रेखा की शो में एंट्री कराने पर बातचीत कर रहे हैं। निर्माता रेखा को ट्री ऑफ फॉर्च्यून की जिम्मेदारी देकर शो का भाग बना सकते हैं। रेखा 6 सप्ताह बाद बिग बॉस ओटीटी के बचे हुए प्रतियोगियों को सलमान के शो यानी टीवी पर आने वाले बिग बॉस-15 में इंट्रोड्यूस करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर