न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिवाली पर जलते-जलते बचीं यह एक्ट्रेस, बताई पूरी घटना, पंकज धीर को याद कर भावुक हुईं बहू कृतिका

‘बिग बॉस 9’ फेम प्रिया मलिक सोमवार (20 अक्टूबर) रात दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान आग में जलने से बाल-बाल बच गईं। प्रिया ने खुलासा किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 2:26:59

2 News : दिवाली पर जलते-जलते बचीं यह एक्ट्रेस, बताई पूरी घटना, पंकज धीर को याद कर भावुक हुईं बहू कृतिका

‘बिग बॉस 9’ फेम प्रिया मलिक सोमवार (20 अक्टूबर) रात दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान आग में जलने से बाल-बाल बच गईं। प्रिया ने खुलासा किया कि समय रहते उनके पिता ने जान बचा ली वरना कुछ भी हो सकता था। प्रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दिवाली की रात उनके साथ हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बताया है। यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस शुक्र मना रहे हैं कि प्रिया के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। प्रिया ने लिखा, “मैं अपने पड़ोसियों के साथ एक तस्वीर ले रही थी और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैंने अपने सीधे कंधे से आग की लपटें उठती देखीं और महसूस किया कि मेरी पूरी पीठ जल रही है और मैं एक छोटी सी आग की नहीं, बल्कि भीषण लपटों की बात कर रही हूं।

शुक्र है कि मेरे पिता जलते हुए कपड़ों को फाड़ने में कामयाब रहे क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र रास्ता था, लेकिन इस घटना ने मुझे और हमारे परिवार को बहुत गहरा सदमा पहुंचाया है। जहां हर कोई आग से सुरक्षा की बात करता है और सोचता है कि ऐसी दुर्घटनाएं उनके साथ कभी नहीं हो सकतीं, वहीं कल रात मुझे एहसास हुआ कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही भी मेरी जान ले सकती थी। उस पल में मेरे पिताजी हीरो थे। मैं ठीक हूं, मेरे कंधों, पीठ और उंगलियों पर मामूली जलन है।

मुझे नहीं पता कि मैं बिना किसी और नुकसान के कैसे बच गई, लेकिन इस घटना ने शायद मुझे दिवाली के सदमे से हमेशा के लिए भर दिया है। ऐसे समय में प्लीज अपना ख्याल रखें और सबसे अहम बात, मुझे खुशी है कि जब यह हुआ तब मैं अपने बच्चे को गोद में नहीं लिए हुए थी। मैं शायद अगले साल भी जश्न मनाऊंगी, लेकिन यह जिंदगी के लिए एक सबक है।” उल्लेखनीय है कि प्रिया ने साल 2022 में दिल्ली के एक गुरुद्वारा समारोह में एंटरप्रेन्योर करण बख्शी के साथ शादी की थी। कपल ने 31 मार्च 2024 को अपने बेटे जोरावर का स्वागत किया था।

bigg boss 9,priya malik,actress priya malik,priya malik fire,priya father,priya diwali,kritika sengar,actress kritika sengar,nikitin dheer,pankaj dheer,kritika pankaj

पंकज धीर के बेटे निकितन ने की है एक्ट्रेस कृतिका सेंगर के साथ शादी

‘महाभारत’ सीरियल में ‘कर्ण’ की यादगार भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे 68 साल के थे। पंकज के जाने से फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों को गहरा सदमा पहुंचा। दिवाली के मौके पर पंकज की बहू एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है। कृतिका ने इंस्टाग्राम पर दीया थामे हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “ जब आप किसी ऐसे को खो देते हो, जिससे आप प्यार करते हैं, तब ही आपको एहसास होता है कि त्योहार कितने भारी महसूस हो सकते हैं।”

बताते चलें कि पंकज के बेटे एक्टर निकितन धीर ने साल 2014 में कृतिका के साथ शादी की थी। निकितन और कृतिका की बेटी देविका 3 साल की हैं। कृतिका टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वे पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘झांसी की रानी’, ‘क्या दिल में है’ और ‘छोटी सरदारनी’ में नजर आ चुकी हैं। दमदार पर्सनलिटी रखने वाले निकितन भी अभिनेता हैं।

वे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘जोधा अकबर’, ‘शेरशाह’, ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं। पंकज की बात करें तो उनका लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी में आए थे। पंकज और सलमान ने ‘सनम बेवफा’, ‘तुमको भूल न पाएंगे’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह