Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 19: TV डांसर फैजल खान को मिला रियलिटी शो में शामिल होने का न्योता, फैंस में बढ़ी हलचल

खबर सामने आई है कि इस बार शो के मेकर्स ने डांसिंग स्टार फैसल खान को एक शानदार ऑफर भेजा है, और इस खबर ने फैसल के फैंस को खासा रोमांचित कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 8:34:31

Bigg Boss 19: TV डांसर फैजल खान को मिला रियलिटी शो में शामिल होने का न्योता, फैंस में बढ़ी हलचल

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज़ में से एक बिग बॉस अब अपने 19वें सीजन की तैयारी में जुट गया है। अगस्त 2025 में ऑनएयर होने जा रहे इस शो को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है। इसी बीच खबर सामने आई है कि इस बार शो के मेकर्स ने डांसिंग स्टार फैसल खान को एक शानदार ऑफर भेजा है, और इस खबर ने फैसल के फैंस को खासा रोमांचित कर दिया है।

फैसल खान को मिला बिग बॉस 19 में शामिल होने का ऑफर

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के पहले सीजन में जीत दर्ज करने वाले और ऑटो ड्राइवर के बेटे से टीवी के सुपरस्टार बनने की कहानी लिखने वाले फैसल खान अब 'बिग बॉस 19' में एंट्री ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शो के मेकर्स उनसे लगातार संपर्क में हैं और अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो फैसल खान को इस बार सलमान खान के शो में देखा जा सकता है।

एक डांसर से अभिनेता तक का सफर

फैसल खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी, लेकिन डांसिंग रियलिटी शो जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने कई ऐतिहासिक और सामाजिक धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाईं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह टीवी की दुनिया से दूर रहे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' उनके करियर को दोबारा रफ्तार देने का बेहतरीन मौका बन सकता है।
फैंस को मिलेगा फैसल की असली जिंदगी से रूबरू होने का मौका

डांस रियलिटी शो के ज़रिए नाम कमाने वाले फैसल को दर्शक एक बाल कलाकार और परफॉर्मर के रूप में ही जानते हैं। लेकिन 'बिग बॉस' जैसे शो में हिस्सा लेने से उनके फैंस को यह जानने का अवसर मिलेगा कि फैसल असल ज़िंदगी में कैसे इंसान हैं, उनके स्वभाव, सोच और जीवनशैली के बारे में जानने का मौका इस शो से मिल सकता है।

बिग बॉस 19 को लेकर शुरू हुआ चर्चा का दौर


शो के प्रीमियर से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो को लेकर हर सीजन की तरह इस बार भी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। फैसल जैसे प्रतिभाशाली और मेहनती शख्स की एंट्री शो को न केवल मनोरंजन से भर देगी बल्कि दर्शकों को एक नई कहानी से भी रूबरू कराएगी।

हालांकि अभी तक फैसल खान की बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री की खबरें बताती हैं कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यदि वह इस शो में आते हैं तो यह उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है, और दर्शकों को भी एक सच्चे कलाकार की असली ज़िंदगी देखने का अवसर मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका