Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 19: क्या Tanya Mittal का अपनी मां से रिश्ता ठीक नहीं? बोलीं – 'मुझे नहीं पता कि मेरी मम्मी...'

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का अपनी मां से रिश्ता चर्चा में है। फैमिली वीक एपिसोड में तान्या ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनकी मां आएंगी या नहीं। दर्शकों के बीच अब यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर तान्या और उनकी मां के बीच क्या चल रहा है?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 8:16:29

Bigg Boss 19: क्या Tanya Mittal का अपनी मां से रिश्ता ठीक नहीं? बोलीं – 'मुझे नहीं पता कि मेरी मम्मी...'

टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) में शामिल स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनके तीन महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक दर्शक उनके असली जीवन, परिवार और रिश्तों के बारे में बहुत कम जानते हैं।

तान्या ने घर में अपनी संघर्ष भरी ज़िंदगी की कई बातें साझा की हैं, मगर उन्होंने अपने परिवार, खासकर मां के साथ रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की। यही वजह है कि उनके और उनकी मां के बीच संबंधों को लेकर अब कई सवाल उठने लगे हैं।

मां का वीडियो चुना, लेकिन किसी और को दे दिया मौका


बिग बॉस के एक पिछले एपिसोड में यह बात सबसे पहले सामने आई थी कि तान्या ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान अपनी मां का वीडियो त्याग दिया था। उस टास्क में कंटेस्टेंट्स को परिवार के सदस्यों के वीडियो दिखाए गए थे, जिनमें से उन्हें किसी एक का चयन करना था। तान्या ने अपने हिस्से का वीडियो छोड़कर शहबाज बडेशा का वीडियो चुन लिया। इस फैसले ने दर्शकों और अन्य कंटेस्टेंट्स दोनों को चौंका दिया था। सबके मन में यही सवाल उठने लगा कि आखिर तान्या ने अपनी मां का वीडियो क्यों कुर्बान किया?
फैमिली वीक पर खुला नया रहस्य

हाल ही में फैमिली वीक के एपिसोड में जब गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा ने उनसे पूछा कि उनके परिवार में से कौन मिलने आएगा, तो तान्या ने कहा — “मुझे लगता है कि मेरी आंटी आएंगी। अच्छा होगा अगर मेरी दादी आएं। अगर मां आती हैं तो मुझे खुशी होगी, लेकिन मैंने टीम को अपनी आंटी के नाम की जानकारी दी है क्योंकि मैं श्योर नहीं थी कि मेरी मां आएंगी या नहीं।” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने शो की टीम को तीन दोस्तों और दो रिश्तेदारों के नंबर दिए हैं, ताकि किसी न किसी के आने की संभावना बनी रहे।

बाकी कंटेस्टेंट्स में उठे सवाल


तान्या की बात सुनकर गौरव और शहबाज दोनों को हैरानी हुई। बातचीत के दौरान गौरव ने कहा कि तान्या अपनी मां के बारे में आत्मविश्वास से बात नहीं करतीं और ऐसा लगता है कि उनके बीच कोई दूरी है। शहबाज ने भी इस पर सहमति जताई और जोड़ा कि इतने समय बाद भी तान्या के घरवालों ने ‘सिल्वर बोतल’ नहीं भेजी, जिससे संकेत मिलता है कि शायद उनके और परिवार के बीच संपर्क बहुत सीमित है।

दर्शकों में बढ़ी जिज्ञासा

तान्या मित्तल का यह रवैया अब दर्शकों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि तान्या का अपनी मां से रिश्ता कैसा है और क्या वास्तव में उनके बीच कोई मतभेद है।
हालांकि, तान्या ने अब तक इस विषय पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

रहस्यमयी पर्सनैलिटी बनीं तान्या

शो में अपनी शांति, संयम और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली तान्या मित्तल की पर्सनैलिटी जितनी आकर्षक है, उतनी ही रहस्यमयी भी लगती है। उनके फैंस को अब बेसब्री से उस पल का इंतजार है जब फैमिली वीक में यह रहस्य खुलेगा कि आखिर बिग बॉस के घर में उनसे मिलने कौन आता है — उनकी मां, दादी या आंटी?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका