न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 और KKK 15 पर इस कारण मंडराया खतरा, जान्हवी कपूर को इन्होंने गिफ्ट की 5 करोड़ी कार

टीवी के दर्शक जिस तरह से रोजाना आने वाले सीरियल्स से बंध जाते हैं उसी तरह से वे रियलिटी शो के हर सीजन के लिए भी बेकरार रहते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 2:28:52

2 News : BB 19 और KKK 15 पर इस कारण मंडराया खतरा, जान्हवी कपूर को इन्होंने गिफ्ट की 5 करोड़ी कार

टीवी के दर्शक जिस तरह से रोजाना आने वाले सीरियल्स से बंध जाते हैं उसी तरह से वे रियलिटी शो के हर सीजन के लिए भी बेकरार रहते हैं। उन्हें रियलिटी शो खूब पसंद आते हैं। इनमें आने वाले कंटेस्टेंट और जज सभी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होते हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ की। इन दोनों शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। साथ ही इनकी टीआरपी भी कमाल की रहती है। कुछ महीने पहले ही ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 14वां सीजन खत्म हुआ था।

अब लोग इनके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। KKK 15 के लिए तो पिछले कई दिनों से कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। अलग-अलग सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अब दोनों शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल खबरी की रिपोर्ट के अनुसार इन शो के नए सीजन शायद नहीं आएं या उनमें देरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस ने इस बार पीछे हटने का फैसला किया है। इसलिए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शायद न हो और ‘बिग बॉस’ को भी यही परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बनिजय एशिया उर्फ एंडेमोल इंडिया भारत में इन रियलिटी शो का प्रोडक्शन हाउस है।

ऐसे में प्रोडक्शन हाउस का शो से हाथ खींच लेना कलर्स चैनल के लिए भी समस्या होगी। ऐसे में दोनों शो का चैनल बदल सकता है। बता दें कि ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें अभिनेता राहुल रॉय विजेता रहे थे। अब यह कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। अगर प्रोडक्शन हाउस चला जाता है तो शो फिर से सोनी टीवी पर चला जाएगा। इंडिया फोरम्स के अनुसार चैनल के सीनियर मैनेजमेंट को भी प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक ईमेल मिला है। वैसे अभी तक इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस इस साल KKK 15 को प्रोड्यूस नहीं कर रहा है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ की बात करें तो ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था। अक्षय कुमार भी इसकी होस्टिंग की कमान संभाल चुके हैं। दूसरी ओर, BB का पहला सीजन साल 2006 में सोनी टीवी पर ऑन एयर हुआ था। पहले सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। बाद में ये शो कलर्स टीवी पर शिफ्ट हुआ। साल 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर की दोस्त हैं अनन्या बिड़ला, सामने आया कार का वीडियो

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कभी उनकी फिल्मों की चर्चा होती है तो कभी घर-परिवार और अफेयर की। जान्हवी बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला की दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। अब अनन्या ने जान्हवी को लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट की है। इसकी कीमत 4.99 करोड़ रुपए है। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक बकाइन रंग की लेम्बोर्गिनी जान्हवी के घर जाती हुई दिखाई दी।

इसमें मैचिंग कलर का एक बड़ा बॉक्स था, जिस पर एक टैग में लिखा था, “प्यार के साथ, अनन्या बिड़ला।” क्लिप को कैप्शन दिया गया है, “यह कोई डिलीवरी नहीं है-यह एक ऐलान है। अनन्या बिड़ला ने जान्हवी को एक सपनों जैसा बकाइन पैकेज भेजा है, जिस पर बेहद प्यार से कुछ लिखा है। क्या वे कोई लाइन या लव स्टोरी लॉन्च कर रही हैं?” वीडियो के अंत में तीन लोगों को अपार्टमेंट के अंदर बकाइन गिफ्ट बॉक्स ले जाते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या जल्द ही परफ्यूम की अपनी लाइन या जान्हवी के साथ एक मेकअप ब्रांड लॉन्च करने जा रही हैं।

लेम्बोर्गिनी को इस कारोबारी रिश्ते की शुरुआत माना जा रहा है। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ में दिखाई देंगी। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह 25 जुलाई को रिलीज होगी। जान्हवी की मूवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 12 सितंबर को थिएटर्स में पहुंचेगी। इसमें वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान