Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 19 : बसीर ने सलमान और मेकर्स पर साधा निशाना, नेहल ने अमाल को बताया दोगला इंसान और बसीर के लिए कहा...

‘बिग बॉस 19’ से हाल ही बाहर हुए कंटेस्टेंट बसीर अली ने घर से बाहर आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने न सिर्फ कुछ घरवालों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 3:11:59

BB 19 : बसीर ने सलमान और मेकर्स पर साधा निशाना, नेहल ने अमाल को बताया दोगला इंसान और बसीर के लिए कहा...

‘बिग बॉस 19’ से हाल ही बाहर हुए कंटेस्टेंट बसीर अली ने घर से बाहर आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने न सिर्फ कुछ घरवालों पर निशाना साधा, बल्कि शो के मेकर्स और सलमान खान पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। BB 19 के 9वें हफ्ते में डबल एविक्शन हुआ था, जिसमें बसीर और नेहल को घर से बाहर होना पड़ा। बसीर ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि शो पूरी तरह बायस्ड है। घर में मालती और अमाल ने मेरी सेक्शुएलिटी को लेकर बातें कीं, लेकिन सलमान या मेकर्स ने इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं कहा। अगर मालती को कुछ पूछना ही था, तो वह सीधे मुझसे बात कर सकती थीं।

दूसरों के साथ गॉसिप करने की क्या जरूरत थी? और ‘बिग बॉस’ या सलमान ने इस बात को ‘वीकेंड का वार’ में क्यों नहीं उठाया? मालती ‘जीरो सेंस वाली वाइल्ड कार्ड एंट्री’ थीं। ऐसे बेसलेस कमेंट्स से किसी की इमेज खराब होती है और करिअर पर असर पड़ता है। मेरी शादी भी नहीं हुई है और इस तरह की बातें मेरी लाइफ पर असर डाल सकती हैं। किसी की पर्सनल लाइफ पर ऐसे सवाल उठाना गलत है। प्रणित मोरे ने मेरे बारे में बेहद अपमानजनक टिप्पणी की थी – “इसके लिए तो इसकी बहन भी चलेगी।” इसका मतलब क्या हुआ?

‘बिग बॉस’ ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर चलाया भी, तो फिर इस पर ‘वीकेंड का वार’ में सवाल क्यों नहीं उठाया गया? जब मैंने किसी को कहा था ‘बैक टू योर विलेज’ तो मुझे खूब सुनाया गया था, लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी क्यों? शो में मुझे बुली किया गया और कई बार टारगेट बनाया गया। ‘बिग बॉस’ और सलमान को इन सब बातों पर गौर करना चाहिए था। ऐसी बातें फैलाकर गंदगी फैलाई जा रही है। शो को फेयर रहना चाहिए, लेकिन यहां सब कुछ स्क्रिप्टेड लग रहा है। मुझे पता था कि मेकर्स मुझे यह शो जीतने नहीं देंगे, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं फिनाले तक पहुंचूंगा और टॉप 5 या टॉप 6 में जगह बनाऊंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ पर मैं शो में पूरी ईमानदारी के साथ रहा।
bigg boss 19,bb 19,baseer ali,Salman Khan,bb19,bb 19,baseer evict,baseer bb 19,nehal chudasama,nehal amaal,amaal malik,nehal baseer अमाल मलिक ईमानदारी और डिग्निटी के साथ नहीं खेल रहा है : नेहल चुडासमा

मॉडल नेहल चुडासमा का भी BB 19 में सफर खत्म हो चुका है। यह दूसरी बार है, जब वह शो से एविक्ट हुईं। हालांकि जब नेहल पहली बार बाहर हुई थीं, तो मेकर्स ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया था। फिर वह वापस आईं, लेकिन इस बार भी वह ज्यादा नहीं टिक पाईं। नेहल ने घर से बाहर आने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि यह एविक्शन मेरे लिए एक शॉक्ड था। घर पहुंचने के बाद मेरे परिवार ने मुझे समझाया और शांत किया। बाद में मैंने सोशल मीडिया चेक करने का फैसला किया, फिर मेरा दर्द और बढ़ गया।

बाहर मुझे एक ऐसे इंसान के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके मैं बिल्कुल उलट हूं। मैंने अमाल मलिक जैसा दोगला इंसान कभी नहीं देखा। सच कहूं तो, मेरे मन में उसके लिए सॉफ्ट कॉर्नर था। मैं हमेशा उसे भाई जैसा मानती थी। इसीलिए जब भी मुझे मौका मिला और मेरे पास पावर थी, तब भी मैंने उसे कुछ नहीं कहा। मुझे लगता है कि यह मेरा सबसे बड़ा पछतावा है। अगर मुझे फिर कभी मौका मिला, तो मैं उसे जरूर बोलूंगी। वह ईमानदारी और डिग्निटी के साथ नहीं खेल रहा है। घर में सभी लोगों को लग रहा है कि मेकर्स की तरफ से अमाल का फेवर किया जा रहा है।

नेहल पर बसीर के साथ लव एंगल का नाटक करने का भी आरोप लगा। दरअसल बसीर की मां ने नेहल पर अपने बेटे को गेम प्लान के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस पर नेहल ने कहा कि मुझे लगता है कि अब जब बसीर भी बाहर आ गया है, तो वह चीजों को साफ-साफ देखेगा और अपनी मां को भी सब समझाएगा। जब मैं और बसीर बात नहीं कर रहे थे, तो उसने गुस्से में बहुत कुछ कहा। उसमें से कुछ भी सच नहीं था और कुछ तो बढ़ा-चढ़ाकर बोला गया था, क्योंकि वह गुस्से में था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका