न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 18 की इस दिन से मचेगी धूम, प्रोमो में सलमान का जबरदस्त अंदाज, हो सकते हैं ये 18 कंटेस्टेंट

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर फैंस में हमेशा उत्साह रहता है। इसके माध्यम से उन्हें एक घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 11:04:44

Bigg Boss 18 की इस दिन से मचेगी धूम, प्रोमो में सलमान का जबरदस्त अंदाज, हो सकते हैं ये 18 कंटेस्टेंट

टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर फैंस में हमेशा उत्साह रहता है। इसके माध्यम से उन्हें एक घर के अंदर कई सेलेब्स की गतिविधियां देखने को मिल जाती है। इस दौरान कभी कंटेस्टेंट में प्यार होता है तो कभी झगड़ा। कह सकते हैं कि शो में हर तरह का मसाला परोसा जाता है, जिससे किसी को बोरियत नहीं होती, खास तौर से यंगस्टर्स को। अब इसका 18वां सीजन भी जल्द ही कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा पर धूम मचाने वाला है। इसका एक नया प्रोमो रिलीज हो चुका है।

पिछले प्रोमो में जहां सिर्फ Logo देखने को मिला था, वहीं नए प्रोमो में और भी चीजें क्लियर हो गई हैं। शो में एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। रविवार (22 सितंबर) को प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव आएगा।” प्रोमो शुरू होता है सलमान के वॉयस ओवर के साथ जहां वो शो की थीम के बारे में बताते हैं।

सलमान बोलते हैं, “ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी थी, लेकिन सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी एक ऐसी आंख जो लिखेगी इतिहास का पल। देखेगी यह आने वाला कल।” बता दें कि इस सीजन में तकनीक का जमकर इस्तेमाल होगा जिसकी मदद से ‘बिग बॉस’ घरवालों के रवैये और उनके दिमाग में चल रही बातों का पता भी लगाएंगे। शो शुरू होने की ऑफिशियल डेट भी रिवील कर दी गई है। इसे 6 अक्टूबर से रात 9 बजे देख सकेंगे।

निया शर्मा सहित ये सेलेब्स BB 18 के घर में पेश करेंगे चुनौती

‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। इस बीच ‘बिग बॉस तक’ नाम के यूजर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि इस बार शो में 18 कंटेस्टेंट आएंगे। उसने लिस्ट भी जारी कर दी है। कंफर्म लिस्ट में निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, निर्रा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देओस्थले, सायाली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ लोगों के नाम फाइनल नेगोशिएशन लिस्ट में भी हैं।

इसमें शहजादा धामी, जान खान, करण वीर मेहरा, ऋत्विक धनजानी, करम राजपाल और पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम शामिल है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ऑप्ट आउट हैं। उल्लेखनीय है कि जब शो के कंटेस्टेंट की खबरें चली थीं तो सबसे पहले शोएब का नाम सामने आया था। पिछले महीने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का खिताब एक्ट्रेस सना मकबूल ने जीता था। इस शो को अनिल कपूर ने होस्ट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान