न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 में बोले वकील, मुझसे डरता है दाऊद, पिता के निधन पर भावुक हुईं एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट

'बिग बॉस 18' को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें आएदिन कोई न कोई ड्रामा होना शुरू हो गया है। कभी कोई किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 1:39:05

2 News : BB 18 में बोले वकील, मुझसे डरता है दाऊद, पिता के निधन पर भावुक हुईं एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट

'बिग बॉस 18' को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें आएदिन कोई न कोई ड्रामा होना शुरू हो गया है। कभी कोई किसी बात पर गुस्सा हो जाता है, तो कभी कोई किसी कारण झगड़ने लगता है। कह सकते हैं कि इसमें कंटेस्टेंट्स की कोई गलती नहीं होती क्योंकि इस शो का मिजाज ही कुछ ऐसा ही है। आपको जीत हासिल करने की दौड़ में दूसरों से आगे निकलने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने पड़ते हैं। इस सीजन में महाराष्ट्र के मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते भी हैं। उन्होंने शो में कई ऐसे दावे किए हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे।

उन्होंने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और भारत सरकार को भी अपनी बात में घसीटा। दरअसल गुरुवार (10 अक्टूबर) के एपिसोड में ‘बिग बॉस’ ने घरवालों को तजिंदर और हेमा को जेल से बाहर निकालने का विकल्प दिया। इसके लिए उन्होंने कहा कि एक और कंटेस्टेंट और चाहत को अब जेल में रहना होगा। चाहत का साथी चुनने का फैसला ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और अविनाश मेहरा को दिया गया।

तीनों ने सर्वसम्मति से सदावर्ते के नाम पर मोहर लगाई। ये सुनते ही सदावर्ते नाराज हो गए। उन्होंने जेल जाने से मना कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत पर जेल नहीं जाएंगे और ‘बिग बॉस’ को फैसला बदलने के लिए कहा। सदावर्ते ने चिल्लाते हुए कहा, “देखो मैं नहीं जाऊंगा, मैं अभी क्विट कर लेता हूं, नॉमिनेट हो जाता हूं लेकिन मैं नहीं जाऊंगा।

नहीं जाना है बस खत्म। सवाल टॉर्चर का नहीं होता है, भूमिका का होता है, हम कोर्ट में भी ऐसी ही भूमिका रखते हैं। मेरे से सरकार डरती है। दाऊद इब्राहिम मुझसे डरता है। मैं जेल नहीं जाऊंगा। हटो, हटो, हटो...।” उल्लेखनीय है कि एक बार फिर सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। अभी शो का पहला हफ्ता चल रहा है और किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया गया है।

'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस शीतल मौलिक के पिता का निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में ‘सोनाली’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शीतल मौलिक के पिता का निधन हो गया है। शीतल ने खुद इस बात की जानकारी पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर दी है। शीतल की यह पोस्ट देख फैंस और साथी कलाकार दुख व्यक्त कर उन्हें संबल दे रहे हैं। साथ ही उनके पिता की आत्मा को शांति मिलने की दुआ मांग रहे हैं।

शीतल ने पिता के साथ फोटो शेयर कीं, जिसमें वह बेहद खुश नजर आईं। शीतल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए दर्द बयां किया। शीतल ने लिखा, “मेरे दिल का एक टुकड़ा पूरी तरह से टूट गया। एकमात्र आदमी, जिन्होंने मुझे बिना शर्त खूब प्यार दिया। काश कि मैं आपसे ज्यादा बात कर पाती, आपको ज्यादा प्यार कर पाती और आपका ख्याल रख पाती। आपको ट्रिप पर ले जा पाती। काश कि मैंने आपके लिए सबकुछ किया होता। आपकी बहुत याद आ रही है बाबा।”

एक्ट्रेस मानसी साल्वी ने पोस्ट पर कमेंट किया, "भगवान इनकी आत्मा को शांति दें। मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।" किशोरी शहाणे और नील भट्ट ने कमेंट में 'ओम शांति' लिखा। 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने भी कमेंट किया। शीतल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह 'प्यार की लुका छुपी', 'ये उन दिनों की बात है', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'वो रहने वाली महलों', 'गुटर गूं' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री