Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 शुरू, अब इन कंटेस्टेंट्स में दिखेगा प्यार और तकरार, ये बने ‘बिग बॉस मराठी 5’ के विजेता

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ की आखिरकार शुरुआत हो गई। रविवार (6 अक्टूबर) रात शो का ग्रैंड प्रीमियर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 11:17:34

2 News : BB 18 शुरू, अब इन कंटेस्टेंट्स में दिखेगा प्यार और तकरार, ये बने ‘बिग बॉस मराठी 5’ के विजेता

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ की आखिरकार शुरुआत हो गई। रविवार (6 अक्टूबर) रात शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने एंट्री ली। ‘बिग बॉस’ ने शुरुआत में ही बता दिया कि इस बार टाइम का तांडव देखने को मिलेगा। आईए अब हम आपको बताते हैं घर में एंट्री करने वाले सभी 19 कंटेस्टेंट के बारे में। सबसे पहले टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे आईं। चाहत ‘दुर्गा-माता की छाया’, ‘हमारी बहू सिल्क’ और ‘नथ जेवर या जंजीर’ जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

दूसरे कंटेस्टेंट शहजादा धामी बने जिनकी पिछले दिनों राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अचानक छुट्टी कर दी गई थी। तीसरे नंबर पर एक्टर अविनाश मिश्रा आए। वे ‘तेरी गलियां’ और ‘इश्कबाज’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। चौथे नंबर पर बारी आती है 90 के दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की। शिल्पा ने अपने समय अक्षय कुमार, गोविंदा, अमिताभ बच्चन सहित सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया था। नेता तेजिंदर सिंह बग्गा 5वें कंटेस्टेंट बने। वे भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। फिलहाल 38 साल के तेजिंदर उत्तराखंड भाजपा युवा शाखा के प्रभारी भी हैं।

इसके बाद साउथ की एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन की एंट्री हुई। श्रुतिका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 4 फिल्में की हैं, जो फ्लॉप रहीं। 7वें नंबर पर आईं एक्ट्रेस नायरा एम बनर्जी। नायरा को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में देखा गया था। उन्होंने विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। 8वें नंबर पर अरुणाचल प्रदेश की ब्यूटी और एक्ट्रेस चुम दरांग ने घर में प्रवेश किया। वह भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। 9वें सदस्य के रूप में हाल ही ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जीतने वाले एक्टर करण वीर मेहरा पहुंचे। करण को कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला है।

वेटलिफ्टर रजत दलाल ने 10वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। ‘अनुपमा’ सीरियल में ‘पाखी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुस्कान बामने 11वीं कंटेस्टेंट बनीं। 12वें व 13वें कंटेस्टेंट के रूप में पति-पत्नी अरफीन खान और सारा अरफीन खान ने एंट्री ली। अरफीन सुपरस्टार ऋतिक रोशन के लाइफ कोच रह चुके हैं। ‘जिंदगी बर्बाद हो गया’ से रातों-रात वायरल हुईं हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी 14वीं प्रतियोगी बनीं। वह ‘दबंग 3’ सहित कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मशहूर एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते 15वें कंटेस्टेंट बने। टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने 16वें कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली।

उन्होंने ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ जैसे शो से अपनी पहचान बनाई है। ‘मधुबाला’ और ‘शक्ति’ जैसे कई हिट शो का हिस्सा रह चुके एक्टर विवियन डीसेना ने 17वें कंटेस्टेंट के रूप में जबरदस्त एंट्री ली। टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ फेम एक्ट्रेस एलिस कौशिक 18वीं कंटेस्टेंट बनीं। बिग बॉस ने विवियन व एलिस को फाइनलिस्ट घोषित कर दिया। 19वें कंटेस्टेंट बनकर गधराज यानी गधे ने एंट्री ली।

कंटेंट क्रिएटर सूरज चव्हाण ने जीता ‘बिग बॉस मराठी 5’ का खिताब

‘बिग बॉस मराठी 5’ को रविवार को विजेता मिल गया। कंटेंट क्रिएटर सूरज चव्हाण ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सूरज को इनामी राशि के रूप में 14.6 लाख रुपए मिले। साथ ही 10 लाख का जूलरी वाउचर और बाइक भी मिली। इसी के साथ निर्देशक केदार शिंदे ने घोषणा की कि वो सूरज के साथ एक फिल्म बनाएंगे। शो में टूटी चप्पल पहन एंट्री करने वाले सूरज ये शो जीतकर लखपति बन गए। टॉप 3 कंटेस्टेंट में सिंगर अभिजीत सावंत और एक्ट्रेस निक्की तम्बोली शामिल थे।

अभिजीत फर्स्ट और निक्की सैकंड रनरअप रहीं। फिनाले में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी ‘जिगरा’ की स्टार कास्ट शामिल हुई। सेट पर आलिया, वेदांग रैना और डायरेक्टर वासन बाला नजर आए। शो को होस्ट करने वाले एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सूरज के साथ एक तस्वीर साझा की है। फोटो को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा, “बिग-बॉस मराठी विनर सूरज चव्हाण, रनर अप अभिजीत सावन।”

बता दें कि धनंजय पोवार, जाह्नवी किलेकर और अंकिता वालावलकर जैसे कंटेस्टेंट पहले ही घर से बेघर हो गए थे। बता दें मराठी बिग-बॉस भी काफी पसंद किया जाता है। यह फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है। हर साल शो को एक्टर व फिल्ममेकर महेश मांजरेकर होस्ट करते थे, लेकिन इस बार रितेश ने उनकी जगह ली। जुलाई में अलग-अलग 16 हस्तियों के साथ शो शुरू हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका