Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 के बाद लॉफ्टर शेफ्स में नजर आएंगे विवियन, सलमान ने कही यह बात, लगाएंगे इन कंटेस्टेंट को फटकार

कलर्स टीवी पर इस समय सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ धूम मचा रहा है। शो को करीब 2 महीने हो चुके हैं और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 1:00:55

BB 18 के बाद लॉफ्टर शेफ्स में नजर आएंगे विवियन, सलमान ने कही यह बात, लगाएंगे इन कंटेस्टेंट को फटकार

कलर्स टीवी पर इस समय सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ धूम मचा रहा है। शो को करीब 2 महीने हो चुके हैं और हर सीजन की तरह इस बार भी घर के अंदर कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। अब ‘वीकेंड के वार’ पर सलमान ने टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना के खाना बनाने के बारे में बात की। विवियन घर में अक्सर खाना बनाते दिखते हैं। वे रोजाना कुछ ना कुछ जरूर बनाते हैं और खाना सारे घरवालों के साथ शेयर करते हैं। सलमान ने विवियन से कहा कि उन्हें लॉफ्टर शेफ्स में जगह मिल जाएगी।

सलमान ने विवियन से पूछा कि आप खाने में कौनसा तेल इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद सलमान बोले कि ये तो देखा है कि विवियन जो भी खाना बनाते हैं, वो सबसे पहले करण को चखाते हैं। इस पर करण कहते हैं कि हां मुझे भी लगता है कि अगर मैं नहीं मरा तो फिर बाकियों को खिलाएगा। इसके बाद सलमान बोलते हैं कि ये तो तय है कि विवियन को लॉफ्टर शेफ्स तो जरूर मिल जाएगा। बता दें लॉफ्टर शेफ्स का पहला सीजन खत्म हो चुका है।

इसका सीजन 2 भी कंफर्म है। इस शो की शुरुआत जून में हुई थी और आखिरी एपिसोड अक्टूबर में टेलीकास्ट हुआ था। शो में शेफ हरपाल सिंह जज और भारती सिंह होस्ट थे। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा-सुदेश, राहुल वैद्य-अली गोनी, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और जन्नत जुबैर-रीम ने मस्ती-मजाक के बीच जोड़ी के रूप में चुनौती पेश की थी। शो सुपरहिट रहा।
bb 18,bigg boss 18,Salman Khan,superstar salman khan,vivian dsena,actor vivian dsena,laughter cheffs show,avinash mishra,chahat pandey वीकेंड का वॉर में अविनाश और चाहत को खरी-खोटी सुनाएंगे सलमान खान

सलमान रविवार को ‘वीकेंड का वार’ में अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की क्लास लगाते नजर आएंगे। दोनों को उनकी हरकतों के कारण खूब सुनना पड़ेगा। इसके अलावा घर में एक-दूसरे को रोस्ट करने का दिलचस्प खेल होगा, जिसमें सभी एक-दूसरे पर तंज कसेंगे। घर में एक टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा एक्ट्रेस चाहत पांडे को गंवार कहते हैं, जिसे सुनकर सलमान भड़क गए। उन्होंने अविनाश को जमकर सुनाया।

जब अविनाश ने कहा कि चाहत का लेवल गिर जाता है तो सलमान ने भी बोला कि क्या उनका कोई लेवल है! हालांकि अविनाश को डांटने के बाद सलमान ने चाहत को भी फटकारा और कहा कि उनकी हरकतें नेशनल टीवी पर सब देख रहे हैं। घर के अंदर मेहमान आएंगे, जो घरवालों को एक-दूसरे को रोस्ट करने का टास्क देंगे। करण ने रजत को रोस्ट किया तो उन्होंने भी उन्हें नहीं छोड़ा और उनके अकेलेपन को लेकर रोस्ट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका