Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : करणवीर ने बताया उनकी दोनों शादियां क्यों टूटीं, सारा ने गुस्से में विवियन पर फेंकी कई चीजें

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ शुरू हुए 1 महीना हो चुका है। वैसे तो इसमें शुरू से ही कई तरह के ड्रामे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 7:09:09

BB 18 : करणवीर ने बताया उनकी दोनों शादियां क्यों टूटीं, सारा ने गुस्से में विवियन पर फेंकी कई चीजें

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ शुरू हुए 1 महीना हो चुका है। वैसे तो इसमें शुरू से ही कई तरह के ड्रामे देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अब घर में कंटेस्टेंट खुद को बचाने और दूसरों को निकालने के लिए ज्यादा जोर लगाने लगे हैं। पिछले वीकेंड पर शहजादा धामी की छुट्टी हो गई। इस हफ्ते एक्टर विवियन डीसेना को पावर मिली कि वो कुछ कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं। उन्होंने करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन को घर से बेदखल करने के लिए नॉमिनेट किया।

इस बीच शो में कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। कशिश और करण की अच्छी बन रही है। लेटेस्ट एपिसोड में करण से बात करते हुए कशिश ने उनसे उनके तलाक के बारे में पूछा। करण की दो शादियां हुईं और दोनों टूट गईं। करण ने कहा कि मेरी पहली शादी इस वजह से नहीं चल पाई क्योंकि हम दो अलग पर्सनलिटी थे। वहीं दूसरी शादी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था। लॉकडाउन के दौरान डर था, सोच रहा था कि कब तक जिएंगे। खोने के डर से मैंने शादी कर ली और इस तरह जल्दबाजी में फैसला लिया।

उसकी भी दूसरी शादी थी और मेरी भी। दोनों को लगा था ये वाली काम कर जाएगी। उस जल्दी में शादी कर ली और छोटी-छोटी बात से शुरू हुआ झगड़ा फिर बढ़ता चला गया। मेल ईगो छोटा होता है और फिर वो हर्ट हो जाता है। हम में इतनी समझ नहीं है कि इसे कैसे हैंडल करें। बता दें 41 वर्षीय करणवीर ने कुछ समय पहले रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के खिताब पर कब्जा जमाया था।
bigg boss 18,bb 18,karan veer mehra,actor karan veer mehra,karan veer divorce,Salman Khan,karan veer marriage,sara arfeen khan,vivian dsena विवियन डीसेना ने सारा अरफीन खान को कर दिया नॉमिनेट

शो में विवियन डीसेना के टाइम गॉड बनने से कई कंटेस्टेंट के खिलाफ हैं, जिसमें से एक सारा अरफीन खान भी हैं। सारा का मानना है कि विवियन दोस्तों को सपोर्ट कर दूसरों से भेदभाव करते हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सारा इतनी अग्रेसिव हो जाती हैं कि वह चिल्लाने लगती हैं और विवियन पर चीजें फेंकती हैं।

सारा का इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है। वह बेडरूम एरिया में जाकर चिल्लाने लगती हैं और बेडशीट और तकिया फेंकने लगती हैं। शिल्पा शिरोडकर और चुम दारंग उन्हें रोकने की कोशिश भी करते हैं। उनके पति अरफीन खान उन्हें समझाने आते हैं तो वह कहती हैं कि मुझे यहां नहीं रहना। वह इसके बाद विवियन पर भी चीजें फेंकती दिखती हैं।

नॉमिनेट होने के बाद सारा एक्ट्रेस शिल्पा और अरफीन को कहती हैं कि मुझे विवियन की एक्स पत्नी वाहबिज ने कहा था कि यह कैसा इंसान है। इसने इतना तंग किया था, तब मैं नहीं मानी थी। शिल्पा और अरफीन, सारा को विवियन की पर्सनल लाइफ पर डिस्कस करने से मना कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका