Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 से इस कंटेस्टेंट का हुआ मिड वीक एविक्शन, देखें प्रोमो, गुणरत्न को इसलिए किया गया घर से बाहर

सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का 18वां सीजन 6 अक्टूबर से शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत के साथ ही घर के अंदर कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 11:10:02

BB 18 से इस कंटेस्टेंट का हुआ मिड वीक एविक्शन, देखें प्रोमो, गुणरत्न को इसलिए किया गया घर से बाहर

सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का 18वां सीजन 6 अक्टूबर से शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत के साथ ही घर के अंदर कई तरह के ड्रामे शुरू हो गए। सभी कंटेस्टेंट शो में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। किसी को फैंस को खूब प्यार मिल रहा है, तो कोई सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल हो रहा है। अब शो में मिड वीक एविक्शन होने वाला है। इसका मतलब है कि एक कंटेस्टेंट का बोरिया बिस्तर गोल हो जाएगा और इसका खुलासा भी हो गया है।

सामने आए प्रोमो में ‘बिग बॉस’ कहते हैं, “अगर आप घरवाले चाहते हैं कि घर में राशन आए और आपका भविष्य अच्छा हो जाए तो आपको अभी की अभी दो घरवालों को जेल में कैद करना होगा या फिर नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक सदस्य को इसी वक्त घर से बेघर करना होगा।” बिग बॉस की बातें सुनने के बाद घरवाले दो सदस्यों को जेल में कैद करने का फैसला लेते हैं। इसके बाद अविनाश मिश्रा कहते हैं, “हम चाहते हैं कि अरफीन जेल में जाएं।” अविनाश की बात सुनने के बाद अरफीन कुछ बोलते हैं और फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।

अविनाश कहते हैं, ”किसी में दम नहीं है अकेले बोलने का, मैं बोलता हूं, तब सब निकलकर आते हैं बाहर।” चुम दारंग पहले अविनाश और फिर अरफीन को समझाने की कोशिश करती हैं। अविनाश भड़ककर चुम से कहते हैं, “मुझसे बात करो, उनसे बात मत करो।” इस पर चुम कहती हैं, “हम बोल रहे हैं, लेकिन तुम सुन कहां रहे हो!”

बातों-बातों में चुम के मुंह से अपशब्द निकल जाता है। इसके बाद अविनाश आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। तब रजत दलाल कहते हैं, “हमने जो रास्ता नहीं चुना था, जो सही नहीं था, इस बिहेवियर के बाद हमें लगता है कि वो रास्ता चुनना जायज है। हमारे पास 10 वोट हैं, जो एलिमिनेशन के फेवर में हैं।” इसके बाद ‘बिग बॉस’, अविनाश को घर से बाहर आने का आदेश देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका