न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : करण-तेजस्वी के प्यार में दरार! रोते दिखे दोनों, बेटी समीषा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं शिल्पा शेट्टी

कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ शुरू से ही एक विवादित शो रहा है। शो में कई दिल वास्तव में जुड़े। इनमें से कुछ ने शादी कर ली और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 7:43:17

BB-15 : करण-तेजस्वी के प्यार में दरार! रोते दिखे दोनों, बेटी समीषा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं शिल्पा शेट्टी

कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ शुरू से ही एक विवादित शो रहा है। शो में कई दिल वास्तव में जुड़े। इनमें से कुछ ने शादी कर ली और कई कपल डेटिंग लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इस बार कंटेस्टेंट करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी ऐसा ही बॉन्ड देखने को मिला। यह जोड़ी फैंस को खूब पसंद है। दोनों की पहली मुलाकात घर में ही हुई थी। दोनों कई मौकों पर प्यार जाहिर करते हुए नजर आए हैं। हालांकि इन दिनों उनके रिश्ते में खटास आ गई है। दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बीच अनबन हुई। वे एक-दूसरे को भला-बुरा कहेंगे।

लड़ाई के बाद कुंद्रा ने साथी कंटेस्टेंट रश्मि देसाई के सामने रोते हुए कहा कि, 'उसने मुझसे कहा कि मैंने कभी उसे प्यार नहीं किया।' इसके अलावा करण एक और कंटेस्टेंट निशांत को कहते हैं कि 'जिसका मैंने इतने हफ्ते तक साथ दिया, आज वो मुझसे प्यार के बारे में पूछ रही है।' जब निशांत, तेजस्वी से इस बारे में पूछते हैं, तो वह बोलती हैं कि, ‘उसने मुझे इतना नीचे गिरा दिया कि, मैं जो भी करती हूं कैमरे के लिए करती हूं। मुझे उससे बात नहीं करनी है।’ इसके बाद वह रोने लगती हैं। एक और वीडियो में करण रोकर कह रहे हैं कि, ‘हर वक्त मेरे साथ ऐसा ही होता है।’

bigg boss 15,karran kundra,Shilpa Shetty,tejasswi prakash,sameesha,bollywood news in hindi

नए साल का जश्न मनाने देहरादून पहुंचीं शिल्पा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। शिल्पा अपनी बेटी समीषा के साथ नजर आईं। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। समीषा ने मां की उंगली पकड़ी थी। समीषा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान शिल्पा व्हाइट स्वेट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने थाई-हाई शूज और ओपन हेयर से लुक कंप्लीट किया है। चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और ओपन हेयर्स उन्हें कुछ अलग बना रहे हैं। समीषा ने व्हाइट कलर का फुल स्लीव टॉप और पैंट पहनी हुई है।

समीषा की क्यूट सी दो चोटियां और प्यारी मुस्कान फैंस को खूब पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, "ये बहुत ही प्यारी है और अपने पिता की तरह दिखती है।" एक ने शिल्पा से पूछा कि समीषा ने मास्क क्यों नहीं पहना? इस पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप छोटी बच्ची से मास्क पहनने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? वह अभी एक साल की है। बताया जा रहा है कि शिल्पा नए साल का जश्न मनाने के लिए देहरादून (उत्तराखंड) गई हैं। उल्लेखनीय है कि शिल्पा इन दिनों टीवी पर किरण खेर और मनोज मुंतशिर के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के शो को जज करती नजर आ रही हैं। इससे पहले वे 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को जज करती दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो