न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : विशाल ने बिग बी के अंदाज में जीता रेखा का दिल! शमिता पर फिदा फैंस, देखें टॉप-10 शो

बिग बॉस-15 में आए दिन कुछ ना कुछ दिलचस्प घटित होता रहता है। कलर्स टीवी ने आज भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक प्रोमो वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 5:59:11

BB-15 : विशाल ने बिग बी के अंदाज में जीता रेखा का दिल! शमिता पर फिदा फैंस, देखें टॉप-10 शो

बिग बॉस-15 में आए दिन कुछ ना कुछ दिलचस्प घटित होता रहता है। कलर्स टीवी ने आज भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें विशाल कोटियन अमिताभ बच्चन के अंदाज में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा उर्फ विश्वसुंत्री को इस बात के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि तेजस्वी प्रकाश को लड़का ना बनाया जाए। विशाल जैसे ही विश्वसुंत्री के करीब आते हैं, वह पूछती हैं कि कुछ कहना चाहते हैं आप? इस पर विशाल दीवार का डायलॉग ‘आज खुश तो बहुत होगे तुम’ को फनी स्टाइल में अमिताभ की मिमिक्री करते हुए उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं।

विशाल की मिमिक्री देखकर घर के सभी सदस्यों की हंसी छूट गई। विशाल बोलते हैं कि वो जिसके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं कच्छे हैं, जो आज तक तुम्हारे यहां कभी नहीं आया। जिसने आज तक तुम्हारे सामने हाथ जोड़कर कभी भीख नहीं मांगी कि मेरे कपड़े दे दो मेरे कपड़े दे दो। वो आज तुम्हारे सामने हाथ जोड़े खड़ा है। क्या कसूर है तेजस्वी का। जब भी मेरे पास आकर लिपटती है मुझे करण कुंद्रा की खुशबू आती है। इसके बाद विशाल, तेजस्वी को लड़का होने से रोक देने की मिन्नतें करते हैं।

bigg boss-15,vishal kotiyan,shamita shetty,trp,Salman Khan,rekha,pratik sehajpal,miesha,entertainment news in hindi

शमिता ने मायशा को दिए अपने सैंडल

हाल ही में बिग बॉस ने एक टास्क दिया जिसमें घरवासियों को टास्क जीतने के लिए जंगलवासियों के निजी सामान खराब करने थे। टास्क के दौरान शमिता शेट्टी, मायशा की सैंडल्स पेंट से खराब कर देती हैं। ये जानकर मायशा काफी भावुक हो जाती हैं। उसके बाद शमिता को प्रतीक के जरिए मायशा के बारे में पता चलता है कि उनके माता-पिता नहीं हैं। यह जानकर शमिता रोने लगती हैं और मायशा को खुद के सैंडल ऑफर करती हैं। मायशा, मना भी करती हैं, लेकिन शमिता कहती हैं कि वे ये उन्हें खुशी से दे रही हैं। शमिता कहती हैं कि वो जो चाहें वो सैंडल अपने लिए ले सकती हैं। शमिता की इस दरियादिली से फैंस इम्प्रेस हो गए। वे शमिता की तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। वे बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा भी रही थीं। तब उनके जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता को खूब ट्रोल किया गया था।

bigg boss-15,vishal kotiyan,shamita shetty,trp,Salman Khan,rekha,pratik sehajpal,miesha,entertainment news in hindi

दूसरे हफ्ते में ही 9वें नंबर पर आया बिग बॉस-15

साल के 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रीसर्च काउंसिल) इंडिया ने टॉप-10 शो की टीआरपी लिस्ट जारी की है। इसमें बिग बॉस-15 ने शानदार सरप्राइज एंट्री ली है। बहुत कम वक्त में बिग बॉस टॉप-10 शो में शामिल हो गया और नौवां स्थान अपने नाम किया है। बिग बॉस का 15वां सीजन 2 अक्टूबर से शुरू हुआ था। इसे सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह सोमवार से शुक्रवार तक रात 10.30 बजे तथा शनिवार व रविवार को रात 9.30 बजे प्रसारित होता है। पहले सप्ताह की समाप्ति पर मॉडल साहिल श्रॉफ का सफर खत्म हो चुका है।

अब नजर डालते हैं टीआरपी में टॉप-10 में शामिल 9 अन्य शो पर। स्टार प्लस पर चल रहे तीनों शो टॉप-3 में हैं। पहले पर अनुपमा की बादशाहत कायम है। दूसरे पर गुम है किसी के प्यार में और तीसरे पर इमली सीरियल है। उड़ारिया चौथे, एकता कपूर का ये हैं चाहतें पांचवें, ये रिश्ता क्या कहलाता है छठे, साथ निभाना साथिया-2 सातवें, शाइनी दोशी का सीरियल पांड्या स्टोर आठवें तथा 10वें स्थान पर सुपर डांसर चैप्टर-4 का ग्रैंड फिनाले रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर