न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : सिम्बा ने इन 3 को बताया फेक, रश्मि ने की अपील और मांगी माफी, मनेगा राखी का बर्थडे दिखेंगे पति

टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल का बिग बॉस 15 से सफर खत्म हो चुका है। घर से बेघर होने वाले अन्य कंटेस्टेंट की तरह वे भी शो के बारे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 7:37:14

BB-15 : सिम्बा ने इन 3 को बताया फेक, रश्मि ने की अपील और मांगी माफी, मनेगा राखी का बर्थडे दिखेंगे पति

टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल का बिग बॉस 15 से सफर खत्म हो चुका है। घर से बेघर होने वाले अन्य कंटेस्टेंट की तरह वे भी शो के बारे में खुलकर बात करते दिखे। सिम्बा का मानना है कि घर में तीन ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो पूरी तरह से फेक हैं। टीवी शो 'शक्ति: एक अस्तित्व के एहसास की' फेम सिम्बा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और जय भानुशाली पूरी तरह से फेक हैं। ये तीनों बिना किसी कारण के घर में लड़ाई करना शुरू कर देते हैं।

मैं इन्हें पर्सनली जानता हूं। तीनों का नेचर बिल्कुल भी इस तरह का नहीं है लेकिन फुटेज लेने के लिए वे ऐसे बन गए हैं। जय रियल लाइफ में बिल्कुल भी ऐसे नहीं हैं। भाईजान (सलमान खान) ने जय से वीकेंड का वार के दौरान कहा था कि वे दिख नहीं रहे हैं। इसके बाद से जय ने ऐसा बर्ताव करना शुरू कर दिया। मुझे लगता है बिग बॉस ऐसा रियलिटी शो है जिसमें सभी को रियल रहना होता है।

bigg boss-15,simba nagpal,rashmi desai,rakhi sawant,Salman Khan,bollywood news in hindi

रश्मि देसाई ने शो में एंट्री लेने से पहले शेयर किया वीडियो

बिग बॉस 15 में अब एक्ट्रेस रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में दाखिल होने जा रही हैं। रश्मि ने घर में कदम रखने से पहले एक वीडियो जारी करके अपने फैंस से खास अपील करने के साथ उनसे माफी भी मांगी है। रश्मि ने वीडियो में बोला कि प्रशंसकों के जेहन में कई प्रकार के प्रश्न उमड़ रहे होंगे। मैं शो में क्यों जा रही हूं। कुछ लोग बोल रहे होंगे कि यह अच्छा निर्णय है। यह मेरे लिए सरल फैसला नहीं था। मुझे 13वें सीजन में लोगों ने बहुत प्यार दिया था। हो सके तो इस बार भी दीजिए। यदि कुछ गलत कर दूं तो माफ कर दीजिएगा। मैं आपको दुखी नहीं करूंगी।

घर में जाने का अर्थ है, बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना। ट्रोल तो मैं आए दिन होती रहती हूं, लेकिन ट्रेंड भी होती हूं। मैं इस सफर के आखिर तक जाना चाहती हूं, जो प्रशंसकों के समर्थन के बिना संभव नहीं। रश्मि बिग बॉस 13 की एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं, जिस सीजन को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। सिद्धार्थ के साथ रश्मि के खट्टे-मीठे समीकरण को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रश्मि तीसरी रनरअप रही थीं।

bigg boss-15,simba nagpal,rashmi desai,rakhi sawant,Salman Khan,bollywood news in hindi

राखी ने 2019 में पति रितेश के साथ शेयर की थी कुछ फोटो

ड्रामा क्वीन मानी जाने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत बिग बॉस 15 में पति रितेश के साथ एंट्री लेने जा रही हैं। राखी ने साल 2019 में शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उन्हें हिन्दू और क्रिस्चियन रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधते हुए देखा गया था। हालांकि राखी ने पति का चेहरा आज तक किसी को नहीं दिखाया। न कोई फोटो सामने आई और न खुद रितेश। अब बिग बॉस 15 से राखी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है जिसमें बगल में खड़े व्यक्ति को देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है यही राखी के पति हैं। इसके अलावा एक और फोटो सामने आई है जिसमें रितेश को साफ तौर से देखा जा सकता है। बताया जा रहा है रितेश यूके में रहते हैं और एक बिजनेसमैन हैं। बिग बॉस 14 में राखी ने बताया था कि उनके पति पहले से शादीशुदा है इसलिए मुझे दुनिया के सामने आकर स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने किसी मजबूरी के चलते ये शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर