न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : सलमान की बात से मायूस हुए सिंबा! जय की पत्नी माही ने ऐसा खोला व्रत, निशांत ने बताया अपना संघर्ष

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इनमें माइशा अय्यर, ईशान सहगल, सिंबा नागपाल, उमर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 6:59:57

BB-15 : सलमान की बात से मायूस हुए सिंबा! जय की पत्नी माही ने ऐसा खोला व्रत, निशांत ने बताया अपना संघर्ष

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इनमें माइशा अय्यर, ईशान सहगल, सिंबा नागपाल, उमर रियाज, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और विशाल कोटियान के नाम शामिल थे। शो के होस्ट सलमान खान ने इस प्रक्रिया को रोचक बना दिया। उन्होंने सिंबा का नाम लिया। इसे सुनकर सभी घरवाले डर गए और भावुक हो गए। सलमान ने सिंबा से कहा कि इस हफ्ते उन्होंने अच्छा खेला लेकिन क्या कर सकते हैं, सभी की चाबी जनता के हाथ में है। इसके बाद सिंबा मायूस हो जाते हैं।

हालांकि सलमान ने सस्पेंस खत्म करते हुए सभी कंटेस्टेंट को तोहफा दिया और बताया कि इस वीकेंड कोई एलिमिनेट नहीं होगा। सलमान ने जय भानुशाली की क्लास लगाई। सलमान ने कहा कि वे अपनी इमेज बचाने में इतना क्यों जुटे हुए हैं? सलमान कहते हैं कि यह बिग बॉस का खेल है और यह कोई जुआ नहीं है। जिस पर जय कहते है कि उन्हें टास्क के दौरान पैसे खोने का डर था और उन्होंने कभी पैसे का खेल नहीं खेला।

bigg boss-15,simba nagpal,mahi vij,nishant bhatt,jay bhanushali,Salman Khan,entertainment news in hindi

जय को टीवी पर देख बेटी के हाथ से पानी-मिठाई का सेवन कर माही ने खोला व्रत

रविवार (24 अक्टूबर) को देशभर में सुहागिनों ने चांद देखने के बाद करवा चौथ का व्रत खोला। कुछ सितारों को अपने चांद से दूर रहकर करवा चौथ का व्रत खोलना पड़ा। टीवी एक्ट्रेस माही विज का नाम भी इसमें शामिल है। माही के पति जय भानुशाली इस वक्त बिग बॉस 15 के घर में हैं। ऐसे में माही ने टीवी पर जय को देखा और बेटी तारा के हाथ से पानी और मिठाई खाकर अपना व्रत खोला। माही ने इसकी वीडियो क्लिजप इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

माही ने लिखा- 'ये करवा चौथ बहुत अलग है पर जो प्यार है, जो बॉन्ड है वो आज भी वही है। हमारी तारा व्रत तोड़ने में मेरी मदद के लिए यहां है।' माही और तारा सज-धजकर टीवी पर जय को देखती नजर आईं। हाथों में मेहंदी, कानों में झुमके, लाल सूट में माही बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पति जय की लंबी आयु के लिए इस व्रत को पूरे विधि-विधान के साथ पूरा किया।

bigg boss-15,simba nagpal,mahi vij,nishant bhatt,jay bhanushali,Salman Khan,entertainment news in hindi

कोरियोग्राफर हैं निशांत भट्ट, बिग बॉस ओटीटी में थे फाइनलिस्ट

बिग बॉस 15 ओटीटी के फाइनलिस्ट निशांत भट्ट अब सीजन 15 में भी रंग जमा रहे हैं। निशांत घरवालों से घुल-मिल गए हैं। निशांत ने जीवन के मुश्किल दिनों को याद करते हुए कहा कि हमारा एक उडीपी रेस्टोरेंट था लेकिन, कुछ परिस्थितियों के कारण बिजनेस में बहुत ज्यादा नुकसान होने लगा। हमें रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा और छोटा सा साउथ इंडियन खाने की स्टॉल लगा ली थी। मैं स्कूल से वापस लौटने के बाद अपने पिता की मदद किया करता था। उन पैसों से हम अपनी जरूरतों को पूरा किया करते थे। हमने कभी हार नहीं मानी और हर एक परिस्थिति का डटकर सामना किया जब तक चीजें दोबारा ठीक नहीं हो गई। उस मुश्किल वक्त ने मुझे इमोशनली मजबूत होना सिखाया।

मैं नहीं चाहता था कि लोग मेरा ये रूप न देखें। गौरतलब है कि निशांत एक कोरियोग्राफर हैं। उन्हें बचपन से ही डांस का बेहद शौक था। साल 2007 में निशांत ने रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया था। इसके बाद वे साल 2010 में झलक दिखला जा में ही अंकिता लोखंडे और साल 2012 में एक्ट्रेस जिया मानेक को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। निशांत सुपर डांसर 3 में भी नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर