न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15: शमिता की वापसी पर मां ने दिया यह जवाब, होगी 7 वाइल्ड कार्ड एंट्री! रुबीना का गाना ‘शाहरुख खान’ रिलीज

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक माना जाता है। इसमें आने वाले ज्यादातर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 9:14:34

BB-15: शमिता की वापसी पर मां ने दिया यह जवाब, होगी 7 वाइल्ड कार्ड एंट्री! रुबीना का गाना ‘शाहरुख खान’ रिलीज

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक माना जाता है। इसमें आने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट पहले से ही पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में होते हैं। आम तौर पर वे एक-दूसरे को निजी तौर पर जानते भी नहीं है। ऐसे में उनके बीच कई तरह के समीकरण देखने को मिलते हैं। जीतने के लिए सब तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। उन्हें दिए जाने वाले टास्क भी बहुत मुश्किल होते हैं। उनके कारण कई बार दोस्त, दुश्मन और दुश्मन, दोस्त बन जाते हैं। कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे इस शो के 15वें सीजन में भी उठापटक मची रहती है। पिछले 10 दिन में तीन सदस्यों की घर से विदाई हो गई है।

राकेश बापट स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते, अफसाना खान हिंसक व्यवहार के कारण और शमिता शेट्टी भी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बाहर आ गई हैं। शमिता की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच शमिता के एक फैन ने उनकी मां सुनंदा शेट्टी को टैग करते हुए पूछा, ‘मैम उनका लगेज भी बिग बॉस हाउस से बाहर आ गया है। क्या वे वापस आ रही हैं या नहीं?’ इसके जवाब में सुनंदा ने लिखा है ‘Yess.’ सुनंदा ने इसके साथ ही दिल वाली और बुरी नजर से बचाने वाली इमोजी बनाई। माना जा रहा है कि शमिता वीकेंड का वार एपिसोड के बाद घर में फिर से एंट्री लेंगी। शमिता इससे पहले बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा भी थीं।

bigg boss-15,bb-15,shamita shetty,wild card entry,rubina dilaik,Salman Khan,entertainment news in hindi

टीआरपी बढ़ाने में मदद करेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! विधि सहित इनके नाम आए सामने

बिग बॉस-15 को अब तक कम टीआरपी मिल रही है। शो के मेकर्स और ड्रामा क्रिएट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर ये सही है तो दर्शकों को आने वाले दिनों में और भी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और मेकर्स ने डिसाइड किया है कि राजीव अदातिया के अलावा इस सीजन में 7 और वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

पांच लोगों को टीम कंफर्म कर चुकी है तथा और लोगों से बात चल रही है। खबरों की मानें तो डोनल बिष्ट और विधि पांड्या को एंट्री कराने से पहले क्वारंटाइन किया गया है। हाल ही में चैनल हेड्स और क्रिएटिव टीम से अफसाना की भी मीटिंग हुई है। कुछ कंटेस्टेंट को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट जीशान और अक्षरा के नाम भी सामने आ रहे हैं।

bigg boss-15,bb-15,shamita shetty,wild card entry,rubina dilaik,Salman Khan,entertainment news in hindi

बिग बॉस-14 की विजेता रुबीना और इंदर चहल का म्यूजिक वीडियो रिलीज

मशहूर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस-14 की विजेता रुबीना दिलैक का नया म्यूजिक वीडियो 'शाहरुख खान' सामने आ गया है। यह पंजाबी गाना गुरुवार को रिलीज हुआ और रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा। इस गाने की शुरुआत शाहरुख खान के डायलॉग 'प्यार दोस्ती है' से होती है, जो गाने में मुख्य किरदार निभाने वाले इंदर चहल की जैकेट पर लिखा होता है। गाने में धीरे-धीरे रोमांटिक एंगल आगे बढ़ता है। गाने को यूट्यूब पर प्ले डीएमएफ चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में इंदर चहल ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल बब्बू ने लिखे हैं। म्यूजिक शैरी नैक्सस का है। रुबीना और इंदर की रोमांटिक जोड़ी खूब जम रही है। उल्लेखनीय है कि रुबीना 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' सीरियल में सौम्या के किरदार में नजर आ रही थीं, जो अब खत्म हो गया है। रुबीना जल्द ही हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पिछले दिनों रुबीना का पति अभिनव के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार है' भी रिलीज हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर