न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : अफसाना ने शमिता को बताया फ्लॉप स्टार, झिझक रहे थे विधि के भाई, जय को याद कर रही बिटिया

बिग बॉस को टीवी की दुनिया का सबसे विवादित शो माना जाता है। इसका 15वां सीजन भी इसी बात को साबित कर रहा है। आए दिन कंटेस्ट के बीच तगड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 8:38:04

BB-15 : अफसाना ने शमिता को बताया फ्लॉप स्टार, झिझक रहे थे विधि के भाई, जय को याद कर रही बिटिया

बिग बॉस को टीवी की दुनिया का सबसे विवादित शो माना जाता है। इसका 15वां सीजन भी इसी बात को साबित कर रहा है। आएदिन कंटेस्ट के बीच तगड़ा ड्रामा देखने को मिलता है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अफसाना खान और शमिता शेट्टी जुबानी जंग में उलझती दिखेंगी। अफसाना अपना आपा खोकर खुद को ही मारती दिखाई दी। करण कुंद्रा ने अफसाना को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानतीं। अफसाना ने शमिता को बोला कि वो फ्लॉप स्टार हैं। यदि वे सड़क पर चलेंगी तो कोई उन्हें नहीं पहचानेगा। यहां तक कि शमिता को बूढ़ी भी बताया। इस पर शमिता ने अफसाना को घटिया औरत बोला। शमिता रोने लगीं। करण, विशाल कोटियान सहित बाकी घरवालों ने शमिता का समर्थन किया तथा उन्हें दिलासा दिया। बीते दिनों अफसाना ने बोला था कि विशाल जैसे लोग उनके पीछे ऑटोग्राफ के लिए भागते हैं।

bigg boss-15,shamita shetty,vidhi pandya,jay bhanushali,afsana khan,mahi vij,tara,entertainment news in hindi

विधि पांड्या के भाई उर्मिल को था इस बात का डर

बिग बॉस-15 की कंटेस्टेंट विधि पांड्या शो में कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनके बड़े भाई उर्मिल पांड्या शुरू में नहीं चाहते थे कि वह शो में भाग लें, क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उन्हें गलत न समझें। उर्मिल ने कहा कि मैं झिझक रहा था क्योंकि मैं उसके प्रति प्रोटेक्टिव हूं और नहीं चाहता था कि वह कम उम्र में अपने व्यक्तिगत पक्ष को एक न्यायिक और पाखंडी दुनिया के सामने उजागर करे, जहां लोग यह नहीं समझते हैं कि हम गलतियां कर सकते हैं। विधि मुझे समझाने में सक्षम थी कि आपको कभी भी ऐसे अवसर नहीं छोड़ने चाहिए जिससे आपके करियर को आगे बढ़ने में मदद मिल रही हो, साथ ही 'बिग बॉस' एक ऐसी चीज थी जिसे वह अनुभव करना चाहती थी। दर्शकों ने विधि के सभी पक्षों को देखा है। यह एक रोलर-कोस्टर की सवारी रही है। जब मैं टीवी पर उसकी आक्रामकता को यह सोचकर देखता हूं कि यह हर कोई देख रहा है, लेकिन यह मेरी समस्या है क्योंकि वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है और कुछ भी नकली नहीं है।

bigg boss-15,shamita shetty,vidhi pandya,jay bhanushali,afsana khan,mahi vij,tara,entertainment news in hindi

जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने शेयर किया बेटी तारा का वीडियो

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर व एंकर जय भानुशाली बिग बॉस-15 में चुनौती पेश कर रहे हैं। जय बेटी तारा को बहुत याद करते हैं। वे अक्सर तारा की बातें करते दिखते हैं। तारा की ड्रेस साथ लेकर सोते हैं। इस बीच जय की पत्नी एक्ट्रेस माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तारा बता रही हैं कि उनके पापा कहा हैं। तारा पापा को किस भी करती हैं। तारा डॉल के साथ खेल रही हैं तथा टीवी पर बिग बॉस का एपिसोड चल रहा है। माही तभी तारा से कहती हैं कि जय कहा हैं। तारा इशारा करके बताती हैं कि पापा टीवी पर आ रहे हैं। फिर माही बोलती हैं आपने पापा को किस किया? तारा हां बोलती हैं तथा अपनी डॉल को किस करती हैं। माही, तारा से पापा का नाम भी पूछती हैं। माही ने कैप्शन में लिखा-तारा बोल रही है जय भानुशाली बिग बॉस।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर