न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : शमिता शो से बाहर! रश्मि ने इन्हें बताया विजेता, सलमान ने बताया एक्टर नहीं होते तो...

कलर्स टीवी पर जारी बिग बॉस का 15वां सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार राकेश बापट और अफसाना खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 4:40:09

BB-15 : शमिता शो से बाहर! रश्मि ने इन्हें बताया विजेता, सलमान ने बताया एक्टर नहीं होते तो...

कलर्स टीवी पर जारी बिग बॉस का 15वां सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार राकेश बापट और अफसाना खान के बाद अब एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी शो के बीच में ही बाहर हो गई हैं। कहा जा रहा है कि शमिता की सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर घर के बाहर लाया गया है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस के कई फैन पेजेज पर शमिता के शो से बाहर होने की जानकारी वायरल हो रही है। हालांकि उन्हें एलिमिनेट नहीं किया गया है, बल्कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें उपचार के लिए बाहर लाना पड़ा है। मंगलवार और बुधवार को इलाज के बाद शमिता शो में वापसी कर सकती हैं।

वैसे चैनल की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले शमिता के बॉयफ्रेंड वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट को भी किडनी में स्टोन का दर्द होने के कारण घर से बाहर लाया गया है। फिर चाकू से खुद पर वार करने के लिए अफसाना को घर से बेघर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि शमिता जैसी मजबूत कंटेस्टेंट के जाने से बिग बॉस की टीआरपी काफी नीचे जा सकती है। शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन 42 वर्षीय शमिता बिग बॉस ओटीटी तथा 2009 में बिग बॉस-3 का हिस्सा भी रही थीं। शमिता कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

bigg boss-15,shamita shetty,tejasswi prakash,Salman Khan,kartik aryan,bollywood news in hindi

रश्मि देसाई के हिसाब से तेजस्वी प्रकाश जीतेंगी बिग बॉस-15 का खिताब

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में अपने चहेते कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया है। रश्मि ने अपने ट्वीट में तेजस्वी प्रकाश को इस सीजन का विनर बताया है। रश्मि ने लिखा-तुम्हें कोई समझे या ना समझे तेजस्वी फिर भी प्यार से सम्मान के साथ तुम अपने पॉइंट्स रखना नहीं भूलती हो और सामने वाले व्यक्ति को अपने विचार बता देती हो। माई लव तुम पहले ही शो की विनर बन चुकी हो। राजीव का जिस तरह से तुमने समर्थन किया है वो काबिल-ए-तारीफ है। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी को बिग बॉस-15 के मजबूत दावेदार में से एक माना जा रहा है। वे सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।

इतना ही नहीं तेजस्वी की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग भी है। तेजस्वी इन दिनों एक्टर करण कुंद्रा के संग रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस कश्मीरा शाह को तेजस्वी पसंद नहीं है। कश्मीरा ने एक वीडियो शेयर करके तेजस्वी को जमकर लताड़ लगाई। कश्मीरा ने लिखा, “हर उस बात पर विश्वास कर रही थी जो करण ने कहा और पूरी बातें तेजस्वी महसूस कर रही थी जब तक कि उसने यह नहीं बताया कि टेलीकास्ट में उनका प्यार कैसे दिखाया जाएगा। जब कोई प्यार में होता है तो वो टेलीकास्ट के बारे में कैसे सोच सकता है?”

bigg boss-15,shamita shetty,tejasswi prakash,Salman Khan,kartik aryan,bollywood news in hindi

कार्तिक आर्यन ने सलमान खान से पूछा यह सवाल

शनिवार को वीकेंड के वार में कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘धमाका' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। शो में कार्तिक ने न सिर्फ कंटेस्टेंट के साथ टीआरपी का टास्क खेला बल्कि होस्ट सलमान खान के साथ भी खूब मस्ती की। ‘धमाका' में कार्तिक एक न्यूज एंकर के रोल में हैं, ऐसे में सलमान ने उनसे कुछ मजेदार सवाल पूछे। कार्तिक का जवाब सुन सलमान उनसे इम्प्रेस हो जाते हैं। सलमान ने कार्तिक से पूछा कि अगर वे एक्टर नहीं होते तो क्या होते? और साथ ही बोला कि इस सवाल के लिए उन्हें कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा। इस पर कार्तिक कहते हैं, ‘सर अगर आप एक्टर नहीं होते तो हम क्या करते?'

इस पर सलमान ने कहा कि तो फिर आप सलमान खान द डायरेक्टर के साथ काम करते और सलमान से आपका कॉम्प्टिशन नहीं होता। इतना सुनते ही कार्तिक झट से कहते हैं, ‘सर साइन कर लीजिए' और फिर हंसने लगते हैं। इसके साथ ही सलमान यह भी पूछते हैं कि उन्हें वेकेशन मनाना कहां पसंद है, तो कार्तिक उनके पनवेल वाले फार्म हाउस का नाम लेते हैं। यह सुनते ही सलमान जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर