न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : होगी शमिता के राखी भाई की एंट्री! करण को बेघर करने की मांग, ओमंग की पत्नी ने कहा...

बिग बॉस-15 में रोचकता बढ़ती ही जा रही है। इसमें जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। इसके लिए कई सेलेब्स के नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 6:01:33

BB-15 : होगी शमिता के राखी भाई की एंट्री! करण को बेघर करने की मांग, ओमंग की पत्नी ने कहा...

बिग बॉस-15 में रोचकता बढ़ती ही जा रही है। इसमें जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। इसके लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एंट्री से एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को खुशियां मिलने वाली हैं, क्योंकि उनके दो करीबियों के आने की चर्चा है। कई दिनों से शमिता के करीबी दोस्त राकेश बापट का नाम सामने आ रहा है। अब एक और नया नाम सामने आया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट है कि शिल्पा और शमिता शेट्टी के राखी भाई राजीव अदातिया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने वाले हैं। राजीव ग्लैमर इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। शनि या रविवार को राजीव की एंट्री हो सकती है। राजीव प्रोड्यूसर, एंट्रेप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे लोगों की नेगेटिव सोच को पॉजिटिव करते हैं। इंस्टाग्राम पर राजीव की शमिता और शिल्पा के अलावा और भी कई हस्तियों के साथ तस्वीरें मौजूद हैं।

bigg boss-15,shamita shetty,pratik sehajpal,karan kundra,omung kumar,vanita,rajiv adatiya,entertainment news in hindi

करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजपाल को उठाकर पटका

बिग बॉस-15 का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल एक टास्क के दौरान एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस हाथापाई में करण इतने हिंसक हो जाते हैं कि वे प्रतीक को जमीन पर पटक देते हैं। फैंस बिग बॉस और करण को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें घर से बाहर निकालने की मांग करने लगे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि ‘कागज काटने’ के टास्क में प्रतीक, करण के हाथ से कागज छीनने की कोशिश करते हैं। करण पहले बचाव करते हैं हालांकि वे सफल नहीं हो पाते हैं। दोनों के बीच लड़ाई हो जाती हैं। इस दौरान करण, प्रतीक को उठाकर फ्लोर पर गिरा देते हैं। जय भानुशाली इस पर आपत्ति जताते हैं क्योंकि वे और प्रतीक एक ही टीम का हिस्सा थे। वहीं तेजस्वी प्रकाश, करण का समर्थन करती हैं।

bigg boss-15,shamita shetty,pratik sehajpal,karan kundra,omung kumar,vanita,rajiv adatiya,entertainment news in hindi

बिग बॉस सेट के डिजाइनर्स ओमंग कुमार व उनकी पत्नी वनिता पर लगा आरोप

बिग बॉस का हर एडिशन किसी न किसी थीम पर बेस्ड होता है। इस बार जंगल थीम रखी गई है और सेट भी उसी हिसाब से डिजाइन किया गया है। झूला तक जंगल में मिलने वाली बेल जैसा है। आपको एक फ्लैमिंगो बर्ड भी देखने को मिलेगा। डाइट सब्या के एक वैरिफाइड इंस्टाग्राम पेज से सेट के डिजाइनर्स पर इस बर्ड के डिजाइन को कॉपी करने का आरोप लगाया गया था। सेट को ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। बताया गया कि असली फ्लैमिंगो डिजाइन फ्लोरिडा के टाम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर है और इसे मैथ्यू माजोटा ने बनाया है जिसकी कीमत 3.9 करोड़ रुपए थी। अब वनिता ने इन आरोपों को खारिज किया है।

उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि देखिए किसी के कहने से कोई बात सही या सच्ची नहीं हो जाती है और मुझे लगता है कि हमें ऐसी बातों पर बिलकुल ध्यान नहीं देना चाहिए। ये पब्लिसिटी स्टंट है। कुछ लोग दूसरों के काम का क्रेडिट लेकर नाम बनाना चाहते हैं, मेरे हिसाब से यहां भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। बतौर आर्टिस्ट हम कई दूसरे आर्टिस्ट से इंस्पायर होते हैं, उनके काम से इंस्पायर होते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि हम उनका काम चोरी कर रहे हैं। सेट बनाने के लिए हमने कई आइडिएशन पर काम किया, तब जाकर ये मुमकिन हो पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर