न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : इन दो कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, ‘करण-तेजस्वी शो से बाहर आने के बाद शादी कर लेंगे’

बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में रविवार को दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए। होस्ट सलमान खान ने घर से राखी सांवत के पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 6:53:03

BB-15 : इन दो कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म, ‘करण-तेजस्वी शो से बाहर आने के बाद शादी कर लेंगे’

बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में रविवार को दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए। होस्ट सलमान खान ने घर से राखी सांवत के पति रितेश सिंह और राजीव अदातिया को एलिमिनेट करने का ऐलान किया। राजीव और रितेश दोनों ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शमिता शेट्टी के मुंहबोले भाई राजीव लंबे समय से घर में थे, जबकि रितेश ने नवंबर के आखिरी में राखी के साथ एंट्री की थी। रविवार को रितेश का सफर पहले खत्म हुआ।

घरवाले रितेश के जाने पर चर्चा ही कर थे, तभी सलमान ने सभी कंटेस्टेंट को दोबारा बुलाया और राजीव के रूप में दूसरे एविक्शन की घोषणा की। इस पर घरवाले हैरान रह गए। रितेश के जाने पर राखी काफी डर गईं। वे फूट-फूटकर रोने लगीं। राखी, रितेश से यह कह रही थीं कि उन्हें छोड़कर कनाडा मत जाना। रितेश ने कसम खाकर कहा कि जब तक राखी घर से बाहर नहीं आएंगी, तब तक वे कहीं नहीं जाएंगे। सलमान ने भी राखी को इस बात का भरोसा दिलाया। वीकेंड का वार में गोविंदा, सनी लियोनी और कनिका कपूर गेस्ट के तौर पर आए।

bigg boss 15,ritesh singh,rajiv adatia,karan kundra,tejasswi prakash,bollywood news in hindi

राजीव अदातिया ने करण कुंद्रा व तेजस्वी प्रकाश को लेकर किया दावा

बिग बॉस में सफर खत्म होने के बाद राजीव अदातिया ने शो से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। राजीव ने एक इंटरव्यू में कहा कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शो से बाहर आने के बाद शादी कर लेंगे। तेजस्वी से करण बहुत ज्यादा प्यार करता है। ऐसे में मैं दावे के साथ ये कह सकता हूं कि वे शादी करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं खुद पंडित बन जाऊंगा और बिग बॉस के घर में इन दोनों की शादी करवाऊंगा। करण को गुस्सा तब आता है जब तेजस्वी वो बातें बताती हैं जो उसे पंसद नहीं। रिश्ता चाहे कोई भी हो हर मुद्दे पर दो लोगों की राय एक जैसी नहीं हो सकती। तेजस्वी कई बार दूसरे को सुनना भी नहीं चाहती हैं और गुस्सा हो जाती हैं।

उल्लेखनीय है कि करण और तेजस्वी के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। रश्मि देसाई, करण और तेजस्वी के बीच एक डिस्कशन चल रहा था जो बाद में काफी खराब हो गया। एक वक्त पर तेजस्वी ने गुस्से में कहा था, मेरा दिमाग खराब हो रहा है। इसके बाद करण ने तेजस्वी के सामने गिलास तोड़ दिया था। एक बार दोनों के ब्रेकअप तक को लेकर बात हुई थी। करण ने फिर ये भी कहा था कि बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद हमें अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देना चाहिए। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान दोनों अजीब दास्तान है ये… गाना गाते हुए नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो