न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : राकेश-अनुषा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! फराह ने इन्हें बताया टॉप, जानें-कौन हुआ बेघर...

बिग बॉस के 15वें सीजन के दो हफ्ते पूरे हो गए हैं। घर के अंदर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। कभी कंटेस्टेंट आपस में दोस्त बन जाते हैं तो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 5:03:05

BB-15 : राकेश-अनुषा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री! फराह ने इन्हें बताया टॉप, जानें-कौन हुआ बेघर...

बिग बॉस के 15वें सीजन के दो हफ्ते पूरे हो गए हैं। घर के अंदर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। कभी कंटेस्टेंट आपस में दोस्त बन जाते हैं तो कभी दुश्मन। पीठ पीछे एक-दूसरे की चुगली तो सामने आने पर एग्रेसिव होकर हाथापाई की नौबत तक आना। हर बार की तरह ये सब नजारे आम हैं। सूत्रों की मानें तो घर में जल्द ही दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और तड़का लगाने वाले हैं। इनमें से एक की एंट्री एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को खुश कर देगी, तो दूसरे की एंट्री मॉडल करण कुंद्रा को परेशानी में डाल सकती है।

शो में जल्द ही राकेश बापट और अनुषा दांडेकर धूम मचाने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी में शमिता और राकेश में जबरदस्त नजदीकियां देखने को मिली थीं। दूसरी ओर, करण और अनुषा का कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ है। करण-अनुषा ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। कहा जा रहा है कि अनुषा को मोटी रकम ऑफर की गई है। वैसे करण ने घर में एंट्री से पहले यह साफ कर दिया था कि अगर अनुषा शो का हिस्सा बनती हैं, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

bigg boss-15,raqesh bapat,anusha dandekar,farah khan,karan kundra,entertainment news in hindi

फराह की नजर में करण हैं विजेता, ली अफसाना की क्लास

बिग बॉस-15 वीकेंड का वार रविवार के एपिसोड में कई सेलेब्रिटी पहुंचे। इस दौरान घर के अंदर खूब मस्ती भी हुई। होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज पर कोरियोग्राफर फराह खान, म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिरी और यूट्यूबर भुवन बाम दिखे। फरहा ने करण कुंद्रा की तारीफ करते हुए कहा कि वे अब तक टॉप पर हैं और उनमें विनर बनने की काबिलियत है। वे प्रो एक्टिव हैं और सही से आगे बढ़ रहे हैं। उनका खेल लोगों को पसंद आ रहा है। उनकी स्ट्रेटेजी कारगर है।

दो दिन पहले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट वरुण सूद ने भी ट्वीट कर कहा था कि करण ही शो जितेंगे। इस बीच फराह ने अफसाना खान की क्लास लेते हुए कहा कि इससे मुझे बहुत डर लगता है। ये हर किसी पर चिल्लाती हैं। मैं भी बूढ़ी लगती हूं ना तेरे को। गौरतलब है कि अफसाना ने शमिता शेट्टी को बूढ़ी कहा था। फरहा आगे कहती हैं कि इस शो में आपको डॉली बिंद्रा बनना है? नहीं ना? डॉली अपने सीजन के दौरान खुद को देखकर डर गई थीं और फिर वो सुधर गई थीं।

bigg boss-15,raqesh bapat,anusha dandekar,farah khan,karan kundra,entertainment news in hindi

कोई भी कंटेस्टेंट नहीं हुआ एलिमिनेट, सलमान ने की सिम्बा की तारीफ

इस हफ्ते अफसाना खान, विधि पांड्या, विशाल कोटियान, ईशान सहगल, अकासा सिंह और डोनल बिष्ट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। फराह ने आखिरी मोमेंट में यह ऐलान किया कि दशहरा स्पेशल वीक में किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं निकाला जाएगा। हालांकि वोटिंग के आधार पर तो यही माना जा रहा था कि ईशान इस हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं मगर इस बार के लिए सब सेफ हो गए। पहले वीकेंड में साहिल श्रॉफ का सफर थम गया था।

सलमान ने सिम्बा नागपाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिंबा आप बहुत डिग्निटी से चल रहे हो और एक सज्जन तरीके से चल रहे हो आप। आपको बता दें कि सिंबा ने टास्क के दौरान होने वाले बेमतलब के झगड़े का न सिर्फ विरोध किया, बल्कि खुद को इससे दूर भी रखा। उन्होंने उनके के साथ बदतमीजी कर रहे प्रतिभागियों को समझाया भी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर