न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss 15 : इस बार राखी के पति रितेश होंगे बेघर! फिर से शो का हिस्सा बनना चाहते हैं अश्मित पटेल

बिग बॉस 15 में राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। रितेश ने राखी से बदतमीजी से बात की। ऐसी खबरें आ रही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 6:04:35

Bigg Boss 15 : इस बार राखी के पति रितेश होंगे बेघर! फिर से शो का हिस्सा बनना चाहते हैं अश्मित पटेल

बिग बॉस 15 में राखी सावंत और उनके पति रितेश के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। रितेश ने राखी से बदतमीजी से बात की। ऐसी खबरें आ रही हैं कि रितेश इस वीकेंड का वार शो से बाहर हो जाएंगे। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले द खबरी के ट्वीट से यह खुलासा हुआ है। ट्वीट में लिखा है- 'एक्सक्लूसिव और कंफर्म। मोस्ट शॉकिंग एलीमिनेशन। रितेश घर से बाहर हो गए हैं।' हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले एपिसोड में राखी, रितेश के साथ तीखी बहस करती हैं। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश से यहां तक कह दिया कि रितेश उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

राखी ने यहां तक कि सामान्य मेलोड्रामैटिक अंदाज में रितेश पर अवैध संबंध रखने का आरोप भी लगाया। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान एक बार फिर रितेश को लेकर आपा खोने वाले हैं। वे रितेश की हरकतों से काफी नाराज हैं। सलमान, रितेश को राखी से बुरे तरीके से बात करने पर चेतावनी देते हैं। सलमान कहते हैं कि अगर उसने दोबारा ऐसा किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी होगी। साथ ही सलमान कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुकले की क्लास लगाएंगे। सलमान ने अभिजीत से तमीज में रहने तथा सही तरीके से बैठने को कहा।

bigg boss 15,bb-15,rakhi sawant,ritesh,ashmit patel,Salman Khan,bollywood news in hindi

बिग बॉस 4 में वीना के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में रहे थे अश्मित

बिग बॉस 4 का हिस्सा रहे एक्टर अश्मित पटेल एक बार फिर से इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं। अश्मित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि मैंने जो भी फिल्म या टेलीविजन शो किया है, उसने मेरे जिंदगी को किसी न किसी तरह से प्रभावित किया है। लेकिन बिग बॉस मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा है क्योंकि यह तीन महीने का गहन अनुभव था। घर और अपने प्रियजन से दूर रहना और कैमरे और दर्शकों के सामने 24 घंटे रहना आसान नहीं है। यह आपको शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करता है और यह अनुभव कुछ ऐसा है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

अगर अगले सीजन में मुझे मौका मिलता है तो मैं वाइल्ड कार्ड या गेस्ट अपीयरेंस के रूप में जाना चाहूंगा। मैं बिग बॉस के घर में वापस जाकर खुद को फिर से परखना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि पिछली बार जब मैं शो में था, तब से मैं कितना बदल गया हूं। सीजन 15 में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और राजीव अदतिया जैसे मेरे कुछ दोस्त हैं। अश्मित ने बिग बॉस के उस शो में हिस्सा लिया था जिस दौरान डॉली बिंद्रा, द ग्रेट खली, श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी जैसे कंटेस्टेंट थे। अश्मित की वीना मलिक के साथ की नजदीकियां सुर्खियां बनी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका