न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : प्रतीक की बहन ने वीडियो शेयर कर करण को दिखाया आईना! पढ़ें-डोनल और शहनाज की ये खबरें भीं

'बिग बॉस 15' को लेकर फैंस के बीच क्रेज काफी बढ़ रहा है। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिलता है। छोटी-छोटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 6:29:47

BB-15 : प्रतीक की बहन ने वीडियो शेयर कर करण को दिखाया आईना! पढ़ें-डोनल और शहनाज की ये खबरें भीं

'बिग बॉस 15' को लेकर फैंस के बीच क्रेज काफी बढ़ रहा है। टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिलता है। छोटी-छोटी बात पर घर अखाड़ा बन जाता है। पिछले दिनों प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा भिड़ गए थे। करण को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने टास्क के दौरान ही प्रतीक का पहले गला दबाया फिर उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर करण को शो से बाहर करने की मांग उठने लगी। अब प्रतीक की बहन प्रेरणा ने करण का एक वीडियो शेयर कर उनका असली चेहरा दिखाने की कोशिश की है। प्रेरणा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर करण का एक वीडियो अपलोड किया है।

करण का ये पुराना वीडियो है जोकि रोडीज शो के दौरान का है। इसमें करण एक कंटेस्टेंट को गुस्से में खींचकर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेरणा ने लिखा कि, 'एक मेंटर के तौर पर उदाहरण सेट कर रहे हैं? किसी के भी खिलाफ की गई शारीरिक हिंसा गलत है फिर चाहे वो कोई भी हो। कल रात मैं सच में सो नहीं पाई अगर मेरे भाई को लग जाती तो। मैं मानती हूं कि चैनल इस मामले पर कार्रवाई करेगा।'

bigg boss-15,prerna sehajpal,donal bisht,shehnaaz gill,karan kundra,pratik,entertainment news in hindi

घर में सभी ने मुझे निशाना बनाया : डोनल बिष्ट

एक्ट्रेस व मॉडल डोनल बिष्ट हाल ही में बिग बॉस-15 के घर से बेदखल कर दी गईं। डोनल का मानना है कि उन्होंने शो में अपना सौ प्रतिशत दिया। डोनल ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटैग से बस अपसेट हूं, यह मेरे लिए काफी है और मुझे यकीन है कि यह मेरे करियर में बहुत मदद करने वाला है। शो में अन्य प्रतियोगियों ने मुझे नीचे खींच लिया। मैं किसी की फॉलोअर नहीं हो सकती। मेरी अपनी सोच है और यह वही है जो घरवाले मेरे बारे में पसंद नहीं कर रहे थे। कई लोग विशाल कोटियन को फॉलो करते हैं जो खुद जहरीला हैं और यदि आप उसका पालन करते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से चारों ओर फैल जाएगा।

मुझे साइडलाइन करने की काफी प्लानिंग थी। विशाल, करण कुंद्रा, जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश पूरी तरह से मेरे खिलाफ थे। अफसाना खान के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। उन्होंने मुझे बताया कि शुरू में उन सभी ने मुझे साइडलाइन करने का फैसला किया था। शमिता शेट्टी और विशाल ने मेरे और अफसाना के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की। वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान और फराह खान ने भी उल्लेख किया कि घर में सभी ने मुझे निशाना बनाया।

bigg boss-15,prerna sehajpal,donal bisht,shehnaaz gill,karan kundra,pratik,entertainment news in hindi

शहनाज ने ऐसे घटाया 6 माह में 12 किलो वजन

एक्ट्रेस शहनाज गिल को 'बिग बॉस-13' से काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद से ही वे दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाई हुई हैं। पिछले महीने उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। हाल ही शहनाज की पंजाबी फिल्म हौंसला रख रिलीज हुई जो काफी सफल रही। इन दिनों शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का विषय बना हुआ है। वे काफी फिट नजर आ रही हैं। शहनाज ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया। शहनाज ने कहा कि बिग बॉस-13 में कुछ लोगों ने मेरे वजन का मजाक उड़ाया था।

वजन कम करना आसान है, अगर आप चाहें तो। विश्वास मानिए, मैंने अपने खाने-पीने के ढंग में काफी चीजें बदलीं। मैंने नॉन वेजिटेरियन, आइस्क्रीम और चॉकलेट्स खानी बंद कीं। मैंने एक या दो दिन एक ही तरह का खाना खाया। मैंने खाने में बिल्कुल भी वैरायटी नहीं रखी। मैंने लंच में दाल और मूंग खाई। यही मैंने रात में खाया। मैंने भोजन की मात्रा कम की। मुझे ज्यादा भूख लगती थी तो दो रोटी खा लेती थी, वरना एक खाती थी। मैं मार्च में 67 किलो की थी और अब 55 किलो की हूं। मैंने एक्सरसाइज बगैर 6 माह में 12 किलो वजन कम कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर