न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : नेहा ने लगाई क्लास, जय ने शेयर की बैडरूम की फोटो, उर्फी ने पारस के बारे में बताई यह बात

'बिग बॉस 15' वीकेंड का वार एपिसोड में एक्ट्रेस नेहा धूपिया जज बनकर आएंगी। नेहा सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाएंगी। नेहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 9:15:32

BB-15 : नेहा ने लगाई क्लास, जय ने शेयर की बैडरूम की फोटो, उर्फी ने पारस के बारे में बताई यह बात

'बिग बॉस 15' वीकेंड का वार एपिसोड में एक्ट्रेस नेहा धूपिया जज बनकर आएंगी। नेहा सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाएंगी। नेहा अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। वे एमटीवी के शो रोडीज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पिछले महीने बेटे को जन्म दिया था। नेहा जज की कुर्सी पर बैठकर सभी की दलीलें सुनती हुई दिखाई देंगी। नेहा सबसे पहले करण और उमर रियाज की क्लास लेंगी। कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नया प्रोमो शेयर किया है। नेहा सर्वप्रथम करण से सवाल करेंगी कि आठ हफ्ते हो गए हैं उन्होंने क्या किया, जिस पर वे कहेंगे कि प्यार किया।

तब नेहा ने कहा कि वो भी खुलकर नहीं किया। उल्लेखनीय है कि करण और तेजस्वी प्रकाश शो में काफी वक्त साथ बिताते दिखते हैं। नेहा इसके बाद निशांत भट से कहती दिख रही हैं कि आप जीतना नहीं चाहते। निशांत कहते हैं कि वो भूख है...नेहा बोलती हैं कि दिख नहीं रहा है निशांत। नेहा सभी कंटेस्टेंट से कहती हैं कि जो एंटरटेन नहीं करेगा उसे गुडबॉय। घरवालों के सामने टास्क होगा कि जो नए लोग आए हैं उनके बारे में विचार रखना और उन्हें रेटिंग्स देना। निशांत, राखी सावंत को ओवर कॉन्फिडेंट तथा राखी, करण को चालाक बताती हैं।

bigg boss-15,neha dhupia,jay bhanushali,urfi javed,paras,bollywood news in hindi

हाल ही में घर से बेघर हुए हैं एक्टर जय भानुशाली

'बिग बॉस 15' में मशहूर टीवी एक्टर जय भानुशाली बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। वे हाल ही घर से बेघर हुए हैं। जय घर के अंदर पत्नी माही विज और बेटी तारा को बहुत मिस कर रहे थे। जय अब परिवार के साथ सुकून के पल बिता रहे हैं। जय ने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे पत्नी और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। जय ने बेडरूम की फोटो शेयर की है। जय, माही और तारा सुकून की नींद ले रहे हैं। बेड पर जय के साथ ही माही और तारा लेटी हुई हैं।

जय ने फोटो शेयर कर लिखा-‘परिवार के साथ और बदलाव के लिए कोई अर्ली मॉर्निंतग लाउड म्यूजिक नहीं जगाने के लिए...मेरी रियल लाइफ बिग बॉस @mahhiv और @tarajaymahhi के साथ।' तस्वीर में जहां जय चैन की नींद लेते दिखे, वहीं माही उनका हाथ चूमती दिखाई दीं। तारा पेरेंट्स के बीच चादर के अंदर कैमरे की तरफ देखती नजर आईं।

bigg boss-15,neha dhupia,jay bhanushali,urfi javed,paras,bollywood news in hindi

उर्फी जावेद ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए खुलासे

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उर्फी ने बताया कि वे 'अनुपमा' फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया। उर्फी ने कहा कि मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। वो बचपने में की गई गलती थी। मैं तो एक साथ आने के 1 महीने बाद ही ब्रेकअप करना चाहती थी। वो बच्चा था और मेरे लिए काफी ज्यादा पजेसिव रहता था। उसने मेरे नाम के तीन टैटू बनवा लिए थे।

ऐसा कर वो मुझे बार-बार रिझाने की कोशिश करता था। लेकिन ऐसा कौन करता है जब आपका रिश्ता टूट चुका हो? अगर वो अपने पूरे शरीर पर भी मेरे नाम के टैटू बनवा लेता, तब भी मैं उसके पास वापस नहीं जाती। ब्रेकअप के बाद वो मुझे बार-बार फोन करता था। मैं अटेंशन एंजॉय कर रही थी, लेकिन मैंने उसे साफ बता दिया था कि हम एक नहीं हो सकते। फिर कुछ वक्त बाद वो दूसरे रिलेशनशिप में चला गया था। उर्फी पहले 'अनुपमा' में काम करने वाली थीं, लेकिन पारस की वजह से उनके हाथ से ये शो निकल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो