न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : नेहा भसीन ने भाई-बहन प्रतीक-प्रेरणा पर किया पलटवार, राकेश ने ऐसे बढ़ाया शमिता का हौसला

कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दो महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान अब तक कई तरह के ड्रामे देखने को मिल चुके हैं। कंटेस्टेंट्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 7:57:17

BB-15 : नेहा भसीन ने भाई-बहन प्रतीक-प्रेरणा पर किया पलटवार, राकेश ने ऐसे बढ़ाया शमिता का हौसला

कलर्स टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दो महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान अब तक कई तरह के ड्रामे देखने को मिल चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। साथ ही कई लव एंगल भी नजर आए। पिछले दिनों कंटेस्टेंट नेहा भसीन का सफर भी खत्म हो गया। नेहा ने वाइल्ड कार्ड से एंट्री ली थी। वे घर के अंदर प्रतीक सहजपाल से उलझती नजर आई थीं। ये दोनों पूर्व में बिग बॉस ओटीटी में भी साथ दिखे थे। प्रतीक की बहन प्रेरणा ने नेहा पर कई आरोप लगाए थे। अब नेहा ने घर से बाहर आने के बाद भाई-बहन पर पलटवार किया है। नेहा ने कई ट्वीट किए। नेहा ने लिखा कि कृपया ध्यान रहे, यदि मैं अच्छी हूं, तो मैं उतनी ही बुरी भी बन सकती हूं।

विस्फोटक सच्चाइयों से आपको रूबरू करवा सकती हूं। अपने भाई पर पट्टा बांधकर रखें। विक्टिम कार्ड खेलें तथा गंदा ही खेलें। ऑल द बेस्ट। पहले तो आप अपने भाई का, जो हर लड़की के पीछे भागता रहता है, सिंगल होने का ड्रामा न करे क्योंकि वो सिंगल है नहीं। यह विक्टिम कार्ड का उपयोग कर प्यार व फ्रेंडशिप का गेम खेलना बंद करें। आप अपनी नफरत से दूसरों की लाइफ बरबाद करते हैं। तुमने कैसे सोच लिया कि मैं प्रतीक को इस्तेमाल कर रही हूं। आपने उसे बेचारा और मुझे बदलचन बना दिया। प्रेरणा क्यों आपने मेरे अगेंस्ट इंटरव्यू दिया कि मैंने प्रतीक का इमोशनली उपयोग किया।

bigg boss-15,neha bhasin,shamita shetty,deolina,raqesh bapat,entertainment news in hindi

देवोलीना से झगड़ते हुए बेहोश हो जाएंगी शमिता! राकेश ने की यह पोस्ट

बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के बीच छिड़ी जंग ने एक अलग ही रूप ले लिया है। देवोलीना ने पिछले सप्ताह ही बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है और शुरुआत से ही शमिता उनके निशाने पर हैं। पर हाल ही में दोनों का झगड़ा ज्यादा ही बढ़ जाएगा और इसका असर सीधे शमिता की सेहत पर पड़ेगा और वे बेहोश हो जाएंगी। कलर्स ने इस झगड़े का प्रोमो जारी कर दिया है, हालांकि अभी इस एपिसोड को टेलीकास्ट नहीं किया गया है। अब शमिता के बॉयफ्रेंड राकेश बापट ने रिएक्ट किया है।

राकेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वे शमिता को संभालते हुए दिख रहे हैं। ये फोटो बिग बॉस ओटीटी के दौरान की है जहां शमिता और राकेश ने हिस्सा लिया था और पेयर बनकर खेले थे। फोटो में शमिता भावुक हैं और राकेश उनके सिर पर हाथ रखकर उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। राकेश ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी जब चीजें अलग हो रही होती हैं तब वो वाकई सही जगह पर मिलने के लिए होती हैं। मज़बूत बने रहो!’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो