न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : माइशा अय्यर हुईं घर से बेघर, नेहा-राकेश की वाइल्डकार्ड एंट्री, सलमान ने भाग्यश्री के लिए कहा...

मॉडल और एक्ट्रेस माइशा अय्यर शनिवार रात 'बिग बॉस 15' के घर से बाहर हो गईं। माइशा को इस सप्ताह ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 2:10:23

BB-15 : माइशा अय्यर हुईं घर से बेघर, नेहा-राकेश की वाइल्डकार्ड एंट्री, सलमान ने भाग्यश्री के लिए कहा...

मॉडल और एक्ट्रेस माइशा अय्यर शनिवार रात 'बिग बॉस 15' के घर से बाहर हो गईं। माइशा को इस सप्ताह ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल, उमर रियाज और निशांत भट के साथ नॉमिनेट किया गया था। शो के होस्ट सलमान खान के अनुसार इस हफ्ते घरवालों को डबल एलिमिनेशन का सामना करना पड़ेगा। पहला एलिमिनेशन हो चुका है और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से दूसरा एलिमिनेशन रविवार रात के एपिसोड में होगा। कहा जा रहा है कि ईशान सहगल का सफर खत्म हो सकता है। शो में पिछले कुछ दिनों से माइशा और ईशान का रोमांस चल रहा था। माइशा के जाने से ईशान काफी उदास दिखे और फूट-फूटकर रोए। आपको बता दें कि माइशा कई रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। माइशा ने विकास गुप्ता के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' में भाग लिया था। उन्होंने 'स्प्लिट्सविला' के 12वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था।


bigg boss 15,miesha iyer,raqesh bapat,Salman Khan,bhagyashree,entertainment news in hindi

राकेश बापट को उनकी एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने दी यह सलाह

बिग बॉस-15 में शनिवार रात बिग बॉस ओटीटी फेम नेहा भसीन और राकेश बापट ने वाइल्डकार्ड के रूप में धमाकेदार एंट्री की। राकेश को देखकर शमिता शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शमिता भी बीबी ओटीटी का हिस्सा थीं और वे शो के दौरान उनकी राकेश के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। शो के बाद भी दोनों को साथ-साथ स्पॉट किया गया। बीबी-15 में जैसे ही राकेश की एंट्री हुई वैसे ही उन्होंने अपना प्यार शमिता पर बरसा दिया।

उन्होंने सबसे पहले शमिता को गले लगाते हुए किस किया। यह पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बाद में शमिता और राकेश गेमप्लान बनाते हुए नजर आए। राकेश की एंट्री होने के बाद उनकी एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने उन्हें अच्छे से रहने की सलाह दी है। साल 2011 में राकेश ने रिद्धि से शादी की थी और दोनों का रिश्ता 8 साल ही चला। साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। उधर, शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता सिंगल ही हैं।


bigg boss 15,miesha iyer,raqesh bapat,Salman Khan,bhagyashree,entertainment news in hindi

सलमान-भाग्यश्री ने रिक्रिएट किया मैंने प्यार किया का यह गाना

'बिग बॉस 15' में हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। इस मौके पर सेलेब्रिटी आते हैं और इस बार एक्ट्रेस भाग्यश्री शो में पहुंचीं। सलमान खान और भाग्यश्री ने‍ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में साथ काम किया था। कई सालों बाद दोनों किसी मंच पर साथ नजर आए। दोनों ने 'आया मौसम प्यार का' गाने पर डांस भी किया। उन पलों को रिक्रिएट किया और साइकिल पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। सलमान ने कहा कि ये मेरी पहली लीड फिल्म की हीरोइन है जो बहुत ही बड़ी सुपरहिट हुई थी।

ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि इनकी बदौलत मुझे आठ महीने तक काम नहीं मिला था। सलमान ने कहा कि ये फिल्म 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी और इन्हें देखिए ये जरा भी नहीं बदली हैं। भाग्यश्री ने कहा कि हमारी फिल्म 12 भाषाओं में डब हुई थी। भाग्यश्री ने बेटे अभिमन्यू दासानी की फिल्म मीनाक्षी सुंदरम का प्रमोशन भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका