न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : माइशा के बाद ईशान भी बाहर, राकेश शो में नहीं करेंगे शमिता को प्रपोज! मुस्कान जट्टाना और रोमिल...

रविवार को 'बिग बॉस 15' के वीकेंड का वार एपिसोड में ईशान सहगल शो से बाहर हो गए। एक दिन पहले ईशान की गर्लफ्रेंड माइशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 4:36:34

BB-15 : माइशा के बाद ईशान भी बाहर, राकेश शो में नहीं करेंगे शमिता को प्रपोज! मुस्कान जट्टाना और रोमिल...

रविवार को 'बिग बॉस 15' के वीकेंड का वार एपिसोड में ईशान सहगल शो से बाहर हो गए। एक दिन पहले ईशान की गर्लफ्रेंड माइशा अय्यर भी घर से बेघर हो गई थीं। रविवार को होस्ट सलमान खान ने एपिसोड शुरू करते हुए ईशान से पूछा कि माइशा के शो से बाहर होने के बाद वे कैसा महसूस कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा, ‘सर, मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। घर में मैं उनके सबसे करीब था। वह अब घर से बाहर हैं।’ इसके बाद सलमान ने उन्हें कहा, ‘पिछले दो हफ्ते से समझा रहा था कि आप लोग कुछ नहीं कर रहे हैं।

यह शो रोमांस के बल पर नहीं चलता।’ ईशान ने घर से बाहर आने के बाद कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि मैं बिग बॉस में आगे नहीं जा पाया। इस घर में मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं इन यादों के साथ ही वापस जा रहा हूं। आपको बता दें कि बरेली के ईशान मनोरंजन जगत में आने से पहले जेट एयरवेज में क्रू मेंबर थे। उन्होंने मॉडलिंग करने के बाद एक्टिंग में करियर बनाया है। स्टार प्लस के शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' से उन्हें पहचान मिली।

bigg boss-15,ishaan sehgal,raqesh bapat,shamita shetty,muskan jattana,romil chaudhary,entertainment news in hindi

राकेश बापट बोले, शमिता और मैं बहुत निजी लोग हैं और...

बिग बॉस 15 में हाल ही बिग बॉस ओटीटी के एक्स कंटेस्टेंट राकेश बापट और नेहा भसीन ने वाइल्डकार्डधारी के रूप में एंट्री ली है। एक बार फिर से राकेश और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की कैमेस्ट्री रंग जमाने लगी है। यह दोनों बीबी ओटीटी में भी साथ थे। उन्होंने एक-दूसरे के लिए फीलिंग भी जाहिर की थी। अब राकेश ने कहा है कि वे नेशनल टीवी पर शमिता को कभी भी शादी के लिए प्रपोज नहीं करेंगे। बीबी-15 में एंट्री लेने से पहले राकेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया। राकेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सबसे पहले मैं बिग बॉस में एंट्री कर रहा हूं और शमिता और मैं एक कपल होंगे। लेकिन साथ ही हम व्यक्तिगत तौर पर गेम भी खेलेंगे।

हम निश्चित रूप से एक-दूसरे के खिलाफ नहीं होंगे। जहां तक ईशान सहगल और माइशा अय्यर की तरह की कैमेस्ट्री बनाने का सवाल है, तो उनकी कैमेस्ट्री बहुत ऑर्गेनिक नहीं लगी। शमिता और मेरे बीच कुछ भी जबरदस्ती नहीं किया गया था। मैं इस तरह किसी को प्यार नहीं दिखाना चाहता। शमिता और मैं बहुत निजी लोग हैं और जानते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर जनता को कितना दिखाना है। मैं वहां शमिता को शादी के लिए प्रपोज नहीं करूंगा। यह बहुत निजी भावनाएं होती हैं। यह जब भी कभी होगा शो के बाहर होगा। यह हमारे लिए बहुत ही खास पल में से एक है।

bigg boss-15,ishaan sehgal,raqesh bapat,shamita shetty,muskan jattana,romil chaudhary,entertainment news in hindi

मुस्कान और रोमिल ने मेकर्स पर शमिता की तरफदारी का लगाया आरोप

शमिता शेट्टी से जुड़े लोगों के शो में आने के बाद बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट मुस्कान जट्टाना ने शो के मेकर्स पर उनकी तरफदारी करने का आरोप लगाया है। पहले राजीव अदातिया और अब राकेश बापट की एंट्री से शमिता को काफी सुकून मिला है। मुस्कान ने हाल ही ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा कि शमिता रानी अपने भाइयों और दोस्तों से बने किले में हैं। जल्द ही शो में हिस्ट्री के सबसे बोरिंग लोग नेहा भसीन और राकेश बापट भी शो में आ जाएंगे। इसकी जगह ट्रॉफी दिवाली पर दे दो और दिखावा खत्म करो।

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी ने भी कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने लिखा कि ये बिग बॉस है या शमिता शेट्टी का ससुराल। वो अकेली पड़ी तो इन लोगों ने उसका भाई भेज दिया। अब उसका बॉयफ्रेंड और बेस्टफ्रेंड। अब अगला कौन है, शिल्पा शेट्टी। अरे नाटक क्यों। सीधे उसे कप दे दो। जो शमिता नहीं कर सकी वो बिग बॉस ने उसके लिए कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर