न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : गौहर ने साधा करण पर निशाना, इस एक्ट्रेस ने किया अकासा का बचाव, विश्वसुंत्री करेंगी घोषणा

बिग बॉस के 15वें सीजन में जमकर ड्रामा चल रहा है। कभी अपशब्दों का इस्तेमाल हो रहा है तो कभी हाथापाई की नौबत तक आ जाती है। शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 5:41:30

BB-15 : गौहर ने साधा करण पर निशाना, इस एक्ट्रेस ने किया अकासा का बचाव, विश्वसुंत्री करेंगी घोषणा

बिग बॉस के 15वें सीजन में जमकर ड्रामा चल रहा है। कभी अपशब्दों का इस्तेमाल हो रहा है तो कभी हाथापाई की नौबत तक आ जाती है। शो में कई कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिला है। इस बीच एक्स कंटेस्टेंट व एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने ट्वीट में करण कुंद्रा को उनके व्यवहार के लिए लताड़ लगाई है। दरअसल करण ने टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल को गले से पकड़कर जमीन पर पटक दिया था। गौहर ने इस पर गौहर ने गुस्सा दिखाया है। गौहर ने ट्वीट किया-“मैं अभी हैरान हूं!! अब घर में कोई नियम नहीं है, जो लोग पहले से फेमस हैं उनके लिए कोई नियम क्यों नहीं है, और जो नया आया उसे सिर्फ एक धक्का देने पर घर से बाहर कर दिया जाता है.#BB15.

और वाह तेजस्वी वाह आप लोगों ने तो बिग बॉस के घर को दंगल ही बना दिया है क्योंकि ये सब दंगल में करते हैं बिग बॉस के घर में नहीं। शायद आप भूल गए हैं कि आप लोग सेट पर हैं। पानी फेंकने, कागज खींचने, माइक के साथ पूल में कूदने के लिए घर में किसी ने उमर रियाज पर हमला नहीं किया, लेकिन जब प्रतीक ने नियम तोड़ने की कोशिश की तो इन पर वार कर दिया गया। वाह, मैं हकीकत में करण को बहुत पसंद करती हूं लेकिन कल रात के एपिसोड में उनका जो व्यवहार रहा है वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।

bigg boss-15,gauhar khan,akasa singh,vishwa suntree,karan kundra,jyoti saxena,entertainment news in hindi

‘घर में प्रतीक सहजपाल की वजह से नहीं हैं अकासा’

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना हाल ही में "खोया हूं मैं" गाने में दिखी थीं। ज्योति ने बिग बॉस-15 की प्रतियोगी अकासा सिंह के साथ एक अच्छा बंधन साझा किया, क्योंकि वे अच्छे पारिवारिक मित्र हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। एक एपिसोड में अकासा को अन्य कंटेस्टेंट घर की योग्य प्रतियोगी नहीं होने का आरोप लगा निशाना बना रहे थे। ज्योति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मुझे लगता है कि बिग बॉस के घर में अकासा, प्रतीक सहजपाल की वजह से नहीं हैं। वे गेम प्लान और कार्यों को जीतने के पीछे समर्पण के कारण घर में हैं। मैं अकासा का समर्थन करती हूं और चाहती हूं कि उन्हें निशाना नहीं बनाया जाए। ज्योति के इस बयान पर अकासा की टीम ने भी समर्थन करते हुए इसे रीट्वीट किया। ज्योति जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वे एक एक्शन सीक्वेंस करती दिखेंगी और किरदार में ढलने के लिए वर्कआउट रूटीन सख्त रखा है।

bigg boss-15,gauhar khan,akasa singh,vishwa suntree,karan kundra,jyoti saxena,entertainment news in hindi

विश्वसुंत्री ने बताया, जंगलवासियों के पास हैं दो विकल्प

बिग बॉस शो के नए प्रोमो में ये देखने को मिला कि जय भानुशाली लगातार प्रतीक सहजपाल को टास्क खेलने से रोकते हैं। इसके बाद इन दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है। सभी अपने टास्क में लगे होते हैं कि तभी विश्वसुंत्री उनसे एक ऐसी बात कह देती है, जिसे सुनकर हर कोई सोच में पड़ जाता है। विश्वसुंत्री घोषणा करती है कि अब जंगलवासियों के पास दो ऑप्शन हैं। या तो प्राइज मनी से 25 लाख रुपए गंवाकर मुख्य घर में एंट्री करें या फिर ये शो छोड़ दें। इस घोषणा ने सभी जंगलवासियों को हैरान और परेशान कर डाला वो भी तब जब एक्सेस ऑल एरिया टास्क का केवल एक राउंड बचा था।

इससे पहले के एपिसोड में यह देखने को मिला था कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा फैसला करते हैं कि वे साढ़े तीन लाख रुपए सभी को देंगे। वे टिकट का पहला सेट जीत गए थे। इसके बाद शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन ने फैसला किया कि वे आठ लाख रुपए के लिए खेलेंगे और बाकी घरवालों को चार लाख रुपए देंगे। जय भानुशाली ये कहते हुए दिखे कि जीतने वाली राशि वे किसी के साथ भी शेयर नहीं करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर