न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : बप्पी ने सलमान के साथ की मस्ती, डोनल हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार, हिना खान...

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शनिवार-रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 8:57:26

BB-15 : बप्पी ने सलमान के साथ की मस्ती, डोनल हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार, हिना खान...

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे बड़े और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शनिवार-रविवार को होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार लेकर आते हैं। इनमें सलमान कंटेस्टेंट्स से बात करते हैं और उन्हें उनकी गलत बातों के कारण खरी-खोटी भी सुनाते हैं। सलमान से मिलने टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स भी पहुंचते हैं। अब बिग बॉस के मंच पर म्यूजिक डायरेक्टर व सिंगर बप्पी लहरी दिखे। बप्पी अपने नाती स्वास्तिक लहरी के गाने 'बच्चा पार्टी' का प्रमोशन करने पहुंचे।

इस दौरान बप्पी ने सलमान के साथ मस्ती-मजाक किया। उन्होंने सलमान के सामने ऐसा मजाक किया कि वे हंसते-हंसते गिर पड़े। शो का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान कह रहे हैं, 'बहुत कम लोग जानते होंगे कि बप्पी दा का असली नाम आलोकेश है.' सलमान की इस बात पर बप्पी चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'मेरे बेटे का नाम अरुणेश है। इसके बाद जो भी होगा वह सूटकेस।'

bigg boss-15,bappi lahri,donal bisht,hina khan,Salman Khan,casting couch,entertainment news in hindi

फिल्म निर्माता ने डोनल बिष्ट को रोल के बदले साथ सोने के लिए कहा था

एक्ट्रेस डोनल बिष्ट लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वे कई शो में नजर आ चुकी हैं। डोनल फिलहाल बिग बॉस-15 में जीत के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। डोनल ने पिछले साल मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में उनके साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया था। दिल तो हैप्पी है मूवी में काम कर चुकीं डोनल ने कहा था कि स्ट्रगलिंग के दिनों में मुझे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा।

इस घटना ने मुझे कई दिनों तक परेशान किया था। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक फिल्म निर्माता ने मुझे एक रोल ऑफर किया था और इसके बदले में अपने साथ सोने के लिए कहा था। इस घटना के बाद मैंने उस शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मैं अपने काम की पूजा करती हूं। भले ही संघर्ष थोड़ा और होगा, मुझे यकीन था कि मैं केवल सही तरीके से इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाऊंगी।

bigg boss-15,bappi lahri,donal bisht,hina khan,Salman Khan,casting couch,entertainment news in hindi

बीबी-11 की रनरअप हिना खान ने इसलिए साधा बिग बॉस पर निशाना

बिग बॉस-11 की रनरअप रहीं एक्ट्रेस हिना खान ने बिग बॉस पर निशाना साधा है। ट्वीट्स की एक सीरीज में हिना ने पूछा कि क्या बिग बॉस के नियम बदल गए हैं क्योंकि रियलिटी शो का 15वां सीजन स्मैकडाउन और रॉ जैसा लगने लगा है। आपको बता दें कि ये दोनों प्रतियोगिताएं डब्ल्यूडब्ल्यूई का हिस्सा हैं। हिना का इशारा शो के दौरान होने वाली हाथापाई और धक्कामुक्की की तरफ है। हिना को बिग बॉस के घर में चल रहे झगड़े और टास्क के दौरान होने वाली ताकत का प्रयोग पसंद नहीं आया। हिना ने लिखा, "तो कैसा चल रहा है दोस्तों, क्या आप आजकल कलर्स टीवी पर स्मैकडाउन और रॉ सोम-शुक्र 10:30 बजे का आनंद ले रहे हैं।

एक समय था जब शो में किसी को टच करना तक अलाऊ नहीं था और अब क्या हो रहा है शो के अंदर? मैं आम तौर पर बीबी के बारे में ट्वीट नहीं करती लेकिन यह बहुत ही हास्यास्पद है। बिग बॉस कहीं आप विश्वसुंट्री के प्यार में तो नहीं पड़ गए हैं। कृपया अपनी आंखें खोलें। बीबी का सबसे छोटा नियम है कि आप किसी को छू नहीं सकते... लेकिन अब यह नियम लागू नहीं होता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर