न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : घर से बेघर होने के बाद अकासा ने इन्हें बताया विजेता, गौहर ने तेजस्वी को लगाई लताड़, करण कुंद्रा...

बिग बॉस 15 से रविवार रात सिंगर अकासा सिंह घर से बेघर हो गईं। इसके बाद अकासा ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी तमाम तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 8:37:53

BB-15 : घर से बेघर होने के बाद अकासा ने इन्हें बताया विजेता, गौहर ने तेजस्वी को लगाई लताड़, करण कुंद्रा...

बिग बॉस 15 से रविवार रात सिंगर अकासा सिंह घर से बेघर हो गईं। इसके बाद अकासा ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी तमाम तरह की बातें अपने फैंस से शेयर की। अकासा विजेता के तौर पर प्रतीक सेहजपाल को देखना चाहती हैं। अकासा ने ट्विटर पर फैंस से शो और शो के कंटेस्टेंट्स और बिग बॉस के घर में बने दोस्त प्रतीक को लेकर बात की। अकासा ने ये भी कहा कि मैं सरप्राइज हूं कि मैं इतने समय तक शो में रुक गईं, लेकिन कुछ लोगों को छोड़कर आने का मुझे अफसोस है। जब एक यूजर ने पूछा कि प्रतीक के साथ उनकी दोस्ती सच्ची थी या सिर्फ मैप के लिए नाटक तो अकासा ने जवाब दिया, अगर ऐसा होता तो उस दिन मैं उनसे वार्डरोब मालफंक्शन होने के बावजूद लड़ती क्यों।

मैं बाहर भी प्रतीक की दोस्त रहूंगी। मैं प्रतीक से अपनी दोस्ती किसी भी हाल में खराब नहीं करूंगी और तब तक उन्हें सपोर्ट करूंगी जब तक वे ट्रॉफी लेकर नहीं आते। मैं करण कुंद्रा को शो के पहले से जानती थी और वह मेरे कम्फर्ट जोन थे शुरुआत में क्योंकि मुझे लगा वो हमेशा मेरे साथ रहेंगे और मुझे प्रोटेक्ट करेंगे। उमर रियाज बहुत स्वीट और क्यूट है और जब टास्क होता है तो हल्क जैसा बन जाता है। मैं उन्हें भी सपोर्ट करती रहूंगी।

bigg boss-15,akasa singh,gauhar khan,karan kundra,pratik sehajpal,tejaswi prakash

सलमान के साथ तेजस्वी ने की बदसलूकी तो भड़कीं गौहर

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते भी वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार रहा। शो में होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की और उन्हें उनकी गलतियां भी बताईं। सलमान ने कुछ मजेदार टास्क भी करवाए। एक टास्क के दौरान सलमान के कुछ कहने पर तेजस्वी प्रकाश उन पर चिल्लाती नजर आईं। इस पर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई थी। तेजस्वी के इस बिहेवियर पर अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान ने भी उन्हें लताड़ा है। गौहर ने तेजस्वी को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें बदतमीज भी बताया है। गौहर ने ट्वीट में लिखा-आपके बात करने के तरीके से आप जंग जीत सकते हैं और जीती हुई बाजी हार सकते हैं। तेजस्वी क्यूट होने का मतलब बदतमीजी नहीं होती।

दरअसल सलमान ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें उन्हें शमिता शेट्टी और तेजस्वी में से किसी एक को चुनना था, जिनके पास वे मुश्किल समय में मदद मांगने जाएंगे। सबसे पहले उमर ने तेजस्वी का नाम लेकर कारण दिया था कि वो बहुत ज्यादा फन लविंग हैं। इस पर सलमान ने कहा कि मुश्किल समय में फन लविंग कैसे काम आएगा। इस पर तेजस्वी सलमान पर चिल्लाते हुए कहती हैं-आप बार-बार यह बात क्यों दोहरा रहे हैं कि यह मेरे पास मुश्किल समय में नहीं आ सकता है। यहां सलमान को गुस्सा आ गया और वे तेजस्वी से बोले, आप मुझसे इस तरह से क्यों बात कर रही हैं? ये चीजें मेरे साथ मत करना मैडम। सलमान को नाराज देख तेजस्वी ने उनसे माफी मांगी।

bigg boss-15,akasa singh,gauhar khan,karan kundra,pratik sehajpal,tejaswi prakash

लोकप्रियता में लगातार टॉप 5 में बने हुए हैं करण कुंद्रा

बिग बॉस-15 के घर में करण कुंद्रा अपने खेल में टॉप पर हैं। स्टार प्रतियोगी करण अपनी मजबूत राय, उत्साह और बुद्धि के साथ दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हर हफ्ते भारत के सबसे चहेते बीबी कंटेस्टेंट पर सर्वे करने वाली ओरमैक्स मीडिया ने लगातार तीन हफ्तों तक टॉप फाइव में करण कुंद्रा का नाम लिया है। उनकी 23 से 29 अक्टूबर तक की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार अभिनेता-मेजबान सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

तेजस्वी प्रकाश पहले, जय भानुशाली तीसरे, शमिता शेट्टी चौथे तथा प्रतीक सेहजपाल पांचवें स्थान पर हैं। इससे पहले फराह खान ने भी करण को नंबर वन स्थान दिया था। पिछले हफ्ते करण ने गैर-ओटीटी प्रतियोगियों के खिलाफ प्रतीक के साथ निशांत भट्ट के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया। इस बीच वे अपने निःसंकोची स्वभाव से प्रतिभागियों और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण के कई फैंस उन्हें पहले ही विजेता घोषित कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर