न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : रश्मि ने किया अफसाना का समर्थन, जल्द बंद होगा शो! विशाल ने उड़ाया राकेश का मजाक...

पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस-15 के घर में एंट्री करने के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। वे घर के अंदर अक्सर आपा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 5:31:22

BB-15 : रश्मि ने किया अफसाना का समर्थन, जल्द बंद होगा शो! विशाल ने उड़ाया राकेश का मजाक...

पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस-15 के घर में एंट्री करने के बाद से ही लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। वे घर के अंदर अक्सर आपा खो बैठती हैं और खुद को चोट पहुंचा लेती हैं। हाल ही एक एपिसोड में अफसाना को वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते दिखाया गया था। अब टीवी एक्ट्रेस बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने अफसाना का बचाव किया है। रश्मि ने अपने ट्वीट पोस्ट मे बिना किसी का नाम लिए लिखा, इससे ज्यादा दुख और क्या हो सकता है कि इतनी अच्छी प्रतिभा को कोई नहीं जानता कि वह किस दौर से गुजर रही है।

इनसाइड आउट पीपीएल केवल जज और किसलिए? हम सभी अपनी और दूसरों की गलतियों से सीखते हैं। कोई दूध का धुला नहीं। उसे समझें और स्पेस और सम्मान दें। बरतन हर घर में बजते हैं...। एक फैन ने रश्मि से पूछा कि क्या वे अफसाना के बारे में बात कर रही हैं। इस तरह के प्रोमो को मेकर द्वारा सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं दूसरे ने पूछा क्या अफसाना की इतनी भयानक हरकत सही है। उल्लेखनीय है कि अफसाना को पहले भी पैनिक अटैक आ चुका है। अफसाना ने अपनी हरकतों में सुधार नहीं किया, जिसके चलते बिग बॉस ने उन्हें बाहर कर दिया है।

bigg boss-15,afsana khan,Salman Khan,raqesh bapat,vishal kotiyan,ridhi dogra,entertainment news in hindi

तेजी से कम हुई शो की लोकप्रियता, इसी साल हो सकता है बंद

बिग बॉस को टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो का दर्जा प्राप्त है। दो अक्टूबर से इसका 15वां सीजन शुरू हुआ और इसे इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। हालांकि शो की लोकप्रियता काफी तेजी से कम हुई है। बेहतर टीआरपी के लिए मेकर्स ने इसकी थीम बदली, करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए गए, इंटीमेट सीन्स और जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया लेकिन फिर भी शो वो कमाल नहीं दिखा पा रहा जिसकी उम्मीद थी। ये शो टॉप-8 में भी जगह नहीं बना पा रहा है।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो की टीआरपी तेजी से गिरी है और अब मेकर्स इसे 2022 से पहले ही खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। असल में तीसरे हफ्ते के बाद शो की जो टीआरपी रिपोर्ट आई है उसके बाद शो को खत्म करने के बारे में विचार किया जा रहा है। सेटअप से लेकर सलमान की फीस तक सब कुछ जोड़ दिया जाए तो शो का खर्चा 500 करोड़ रुपए के करीब बैठता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी शो के कई सीजन ऐसे रहे हैं जिनमें दर्शकों को कुछ खास मजा नहीं आया। मेकर्स ने कई तरह के प्रयोग करके टीआरपी को बूस्ट करने की कोशिश की थी।

bigg boss-15,afsana khan,Salman Khan,raqesh bapat,vishal kotiyan,ridhi dogra,entertainment news in hindi

राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने की यह मांग

बिग बॉस-15 की एक वीडियो क्लिप सामने आई है जिसमें राकेश बापट को लेकर खूब मजाक बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है राकेश किडनी में स्टोन के कारण हुए तेज दर्द की वजह से फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। वीडियो में विशाल कौटियान, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और उमर रियाज, राकेश के नाम और शमिता शेट्टी के साथ उनके रिश्ते का मजाक उड़ा रहे हैं। विशाल पहले राकेश (Raqesh) के नाम की स्पेलिंग का मजाक उड़ाते हैं। फिर कहते हैं 'बहोत बड़ा हाथ मारा है अपने भाई ने, सीधा वो शिल्पा शेट्टी जो है न, उसकी बहन को पटाया है। अब क्या है कि इसके दम पे ये शो से वो शो, वो शो से ये शो करता रहता है, उसका चलता रहेगा।’

विशाल के बिगड़े बोल पर राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने उन्हें बाहर करने की मांग की है। रिद्धि ने ट्वीट कर विशाल के इस मजाक को गलत बताया। रिद्धि बिग बॉस ओटीटी से ही राकेश का साथ दे रही हैं। उल्लेखनीय है राकेश किडनी में स्टोन के कारण हुए तेज दर्द की वजह से फिलहाल शो से बाहर हैं। वे पिछले वीकेंड पर वाइल्ड कार्डधारी के रूप में शो में आए थे। उनके साथ नेहा भसीन भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर