न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : अफसाना ने किया घर छोड़ने से इंकार तो..., विकास गुप्ता ने विशाल कोटियन पर साधा निशाना

कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के 15वें सीजन में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी जबरदस्त घमासान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 9:15:53

BB-15 : अफसाना ने किया घर छोड़ने से इंकार तो..., विकास गुप्ता ने विशाल कोटियन पर साधा निशाना

कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के 15वें सीजन में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते भी जबरदस्त घमासान हुआ। करण कुंद्रा, उमर रियाद व तेजस्वी प्रकाश से धोखा खाने के बाद अफसाना आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। उन्होंने घर में जमकर तोड़फोड़ की और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस पर बिग बॉस ने उन्हें घर से निकलने का आदेश दिया, लेकिन अफसाना ने उनकी बात भी नहीं मानी, जिसके बाद मेकर्स ने क्रू टीम के और सदस्यों को भेजकर उन्हें घर से बाहर निकाला। अफसाना ने दावा किया है कि वे घर से बाहर आने के बाद राजीव अदातिया के खिलाफ केस दर्ज कराएंगी।

राजीव की एंट्री वाइल्डकार्डधारी के रूप में हुई थी। वे शमिता के राखी भाई हैं। दरअसल घर में हुए वीआईपी जोन टास्क में उमर रियाज ने अफसाना की जगह विशाल कोटियन को वीआईपी टिकट दिया, जिसके बाद अफसाना बौखला गई थीं। अफसाना ने राजीव पर छेड़खानी का आरोप लगाया। जब अफसाना वॉशरूम की ओर जा रही थीं तो राजीव भी पीछे-पीछे आए और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

bigg boss-15,afsana khan,gauhar khan,vikas gupta,vishal,shamita shetty,entertainment news in hindi

गौहर खान और शेफाली जरीवाला ने बढ़ाया अफसाना का हौसला

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप राजीव की अच्छाई देख सकते हैं कि अफसाना उन्हें घर से बाहर निकालना चाहती थी फिर भी वो उनके लिए रो रहे हैं। मुझे राजीव के लिए बुरा लग रहा है। मुझे अफसाना के लिए भी बुरा लग रहा है। उन्हें सच में नहीं पता कि वे किस चीज से गुजर रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें बात करने के लिए सही इंसान मिलें।’ बिग बॉस की एक और एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला ने लिखा, ‘अफसाना खान मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।

आपने अपना बेस्ट दिया... कोई बात नहीं। बिग बॉस 15 सिर्फ एक गेम है...आप जिंदगी का गेम जीतोगी। ढेर सारी शुभकामनाएं।’ एक्टर और शेफाली पति पराग त्यागी ने लिखा ‘शुक्रिया बिग बॉस शमिता शेट्टी का असली रंग दिखाने के लिए। मैम मत भूलिए कि आप एक ऊंची सोसाइटी से नहीं आती हैं। अब अगर आपको एक अच्छा जीवन जीने का मौका मिले तो आपको अफसाना या किसी को भी नीचा दिखाने का कोई हक नहीं है।’

bigg boss-15,afsana khan,gauhar khan,vikas gupta,vishal,shamita shetty,entertainment news in hindi

विशाल ने उड़ाया शमिता-राकेश का मजाक, तो विकास...

हाल ही में बिग बॉस-15 से जुड़ी एक क्लिप सामने आई है। इसमें विशाल कोटियन अपने साथी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ मिलकर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते का मजाक बना रहे हैं। विशाल कहते हैं कि शिल्पा शेट्टी की बहन को डेट करने के लिए राकेश बापट ने लंबा हाथ मारा है। इस कमेंट के बाद विकास गुप्ता काफी भड़क गए। विकास ने कहा कि यह शो लोगों की बुराई को सामने लाता है लेकिन सही या गलत की बुनियादी समझ नहीं खोनी चाहिए।

फैंस राजीव को सपोर्ट और प्यार दें। वह आदमी भले ही एक सेलेब न हो लेकिन उसका दिल सही जगह पर है। टीवी निर्माता विकास बिग बॉस-11, बिग बॉस-13 और बिग बॉस-14 का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन में उनकी जिंदगी को लेकर शो में कई खुलासे हुए थे। इस बीच शमिता की मां सुनंदा शेट्टी ने भी विशाल को खूब फटकार लगाई है। सुनंदा ने विशाल को एक सांप बताया और ऐसे आदमी पर कभी भरोसा नहीं करने के लिए कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर