न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : अभिजीत ने आते ही दी धमकी, सिद्धार्थ का नाम लेने पर सलमान हुए ट्रोल, सिम्बा को मिला बड़ा ऑफर!

बिग बॉस मराठी के एक्स कंटेस्टेंट और राजनेता अभिजीत बिचुकले अब बिग बॉस 15 में एंट्री कर धमाल मचाने को तैयार हैं। ताजा प्रोमो में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 7:24:00

BB-15 : अभिजीत ने आते ही दी धमकी, सिद्धार्थ का नाम लेने पर सलमान हुए ट्रोल, सिम्बा को मिला बड़ा ऑफर!

बिग बॉस मराठी के एक्स कंटेस्टेंट और राजनेता अभिजीत बिचुकले अब बिग बॉस 15 में एंट्री कर धमाल मचाने को तैयार हैं। ताजा प्रोमो में अभिजीत की वाइल्ड कार्डधारी के रूप में एंट्री दिखाई गई है। अभिजीत ने सलमान खान की फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' का गाना 'आ गया आ गया...' गाते हुए एंट्री मारी। उन्हें देखकर पहले घरवाले खुश हुए लेकिन अगले ही पल अभिजीत ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। अभिजीत ने बिना बात के घरवालों को धमकी दे दी। अभिजीत साफ कह रहे हैं, 'मैं मेरी औकात पर आता हूं ना तो किसी के भी बाप से नहीं डरता हूं।'

शो में हाल ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और राखी सावंत ने अपने पति के साथ एंट्री ली है। देवोलीना पहले से ही एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को निशाना बनाती दिख रही हैं और राखी कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को ताना मारती नजर आ रही हैं। अभिजीत एंट्री से पहले ही कह चुके हैं कि वे शो को और दिलचस्प बनाएंगे और अगर उन्हें सपोर्ट मिला तो वे विनर होंगे। सूत्रों की माने तो पारस छाबड़ा और विशाल कोटियन भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकते हैं।

bigg boss-15,abhijeet bichukale,sidharth shukla,simba nagpal,Salman Khan,bollywood news in hindi

सलमान ने BB-13 के विजेता दिवंगत सिद्धार्थ को बताया वन मैन आर्मी

सलमान खान ने बिग बॉस 15 के इस वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट को आईना दिखाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। सलमान ने कहा कि शो का आधा सीजन बीत चुका है, बावजूद इसके कोई भी खुलकर सामने नहीं आया है। सलमान ने दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए उन्हें वन मैन आर्मी बताया। सलमान ने आगे कहा कि उस सीजन में सिद्धार्थ और असिम रियाज के बीच की दोस्ती और दुश्मनी खुलकर सामने आई थी। दोनों ने रिश्ते को कभी फेक नहीं किया। वन मैन आर्मी था सिद्धार्थ शुक्ला। उसकी तरह कोई भी सदस्य इस सीजन में दिखाई नहीं दे रहा है। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके लिए सलमान को ट्रोल भी किया जा रहा है।

एक यूजर ने लिखा, शो के दो महीने बीत जाने के बाद मेकर्स को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ रही है। ये भी इसलिए क्योंकि शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। एक और यूजर ने लिखा, सही है पहले ना तो एक बार याद किया और ना कोई ट्रिब्यूट दिया। अब जब टीआरपी गिर रही है तो सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ रही है। उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर को सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया था। सिद्धार्थ बिग बॉस जीतने के बाद काफी मशहूर हो गए थे। शो के दौरान ही उनकी शहनाज गिल के साथ काफी पक्की दोस्ती हो गई थी।

bigg boss-15,abhijeet bichukale,sidharth shukla,simba nagpal,Salman Khan,bollywood news in hindi

खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में नजर आ सकते हैं सिम्बा नागपाल

सिम्बा नागपाल भले ही बिग बॉस 15 में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए, लेकिन वे काफी लोकप्रिय हो गए हैं। ताजा खबरों की मानें तो कलर्स चैनल सिम्बा से इतना ज्यादा खुश है कि उन्हें एक दूसरा बड़ा रियलिटी शो ऑफर किया है। सिम्बा को कलर्स का दूसरा सबसे बड़ा हिट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी ऑफर किया गया है। वे इसके अगले सीजन में स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी शो के लिए सिम्बा से बातचीत करना भी शुरू कर दी है। सिम्बा होस्ट सलमान के फेवरेट कंटेस्टेंट की लिस्ट में रहे हैं।

सलमान हर वीकेंड का वार में सिम्बा को गाइड करते हुए नजर आते थे और उनकी रियल पर्सनलिटी की तारीफ भी करते थे। सिम्बा को आउट करने पर सलमान एक अन्य कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल पर गुस्सा करते हुए भी देखे गए। आपको बता दें कि सिम्बा ने एमटीवी के डेटिंग शो स्प्लिट्सविला से मनोरंजन जगत में एंट्री की थी। उन्हें कलर्स के हिट शो शक्ति में लीड एक्टर के तौर पर भी काम मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो