न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss : काम्या ने करण-तेजस्वी की बोंडिंग को बताया बोरिंग, उमर कर रहे सबा को डेट! सृष्टि का पैर टूटा

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन कई कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है। शुरुआती दो सप्ताह में करण कुंद्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 8:14:17

Bigg Boss : काम्या ने करण-तेजस्वी की बोंडिंग को बताया बोरिंग, उमर कर रहे सबा को डेट! सृष्टि का पैर टूटा

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन कई कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है। शुरुआती दो सप्ताह में करण कुंद्रा का बेहतरीन परफोरमेंस रहा, जिस पर फैंस ने उन्हें विजेता तक घोषित कर दिया। तीसरे सप्ताह के बाद से उनकी लोकप्रियता में कमी आने लगी। करण, तेजस्वी प्रकाश के साथ लव एंगल ट्रैक में इतने बिजी हो गए कि अपना प्लॉट ही भूल गए। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी को इन दोनों की बोंडिंग अब बोरिंग लग रही है। काम्या ने सोमवार का एपिसोड देखने के बाद ट्वीट कर लिखा-क्या हम शो में कभी करण को केवल तेजस्वी को मनाते रहते के अतिरिक्त कुछ और करते देखेंगे? ये बहुत बोरिंग है। करण को ये बताने के लिए कितने लोग चाहिए कि वे अपना प्लॉट खो चुके हैं।

अब तुम दौड़ में कहीं नहीं हो। (गुस्से वाले इमोजी के साथ) ये बहुत निराशाजनक है। काम्या यहीं नहीं रुकीं। कलर्स टीवी ने एक ट्वीट कर पूछा था-कैसा लग रहा आपको #tejran मोमेंट। यहां तेजरन का मतलब तेजस्वी-करण से है। इस पर काम्या ने लिखा-आप लोग शो का नाम चेंज कर दो प्लीज। राधा का संगम कैसा रहेगा? इससे पहले काम्या ने राकेश बापट की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद शो में शमिता शेट्टी को फायदा देने का आरोप लगाया था। काम्या ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘अभी-अभी पिछली रात का ‘बिग बॉस 15′ का एपिसोड देखना शुरू किया है। क्यों? यह खास ट्रीटमेंट क्यों? क्यों एक दोस्त और बॉयफ्रेंड को शो में भेजा गया? बाकी कंटेस्टेंट के साथ गलत हो रहा है।’

bigg boss-15,kamya punjabi,umar riaz,srishty rode,karan kundra,entertainment news in hindi

सबा खान ने वीडियो शेयर कर उमर से किया प्यार का इजहार

बिग बॉस-15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज की निजी जिंदगी की लव लाइफ चर्चा में है। पेशे से डॉक्टर उमर के बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सबा खान को डेट करने की खबरें जोरों पर हैं। सबा बाहर रहकर उमर को जमकर सपोर्ट कर रही हैं और उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर रही हैं। सबा ने खास वीडियो भी डाला है। इसमें दिखाया गया है कि सबा एक डॉक्टर से इलाज कराने जाती हैं और फिर उन पर ही अपना दिल हार बैठती हैं। वीडियो में डॉक्टर का कैरेक्टर किसी दूसरे शख्स ने प्ले किया है, क्योंकि इस समय उमर बिग बॉस के घर में हैं।

उमर की फोटो के साथ वीडियो की एंडिंग की गई है। बैकग्राउंड में 'एक परदेसी मेरा दिल ले गया...' गाना सुनाई दे रहा है। सबा ने कैप्शन में लिखा-यह वीडियो तुम्हारे लिए है उमर रियाज। तुम्हें बहुत पावर और प्यार। स्ट्रॉन्ग रहो और जैसे खेल रहे हो वैसे ही खेलते रहो और ट्रॉफी जीतकर आओ। आप पहले से ही हमारे विनर हैं। इस बीच, उमर की बहन महविश ने सबा संग अपने भाई के अफेयर की खबरों को गलत बताया है।

bigg boss-15,kamya punjabi,umar riaz,srishty rode,karan kundra,entertainment news in hindi

शूटिंग के दौरान घायल हो गईं एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे

बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस सृष्टि रोडे के फैंस के लिए बुरी खबर है। सृष्टि की ताजा पोस्ट के अनुसार वे एक शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें व्हील चेयर के सहारे चलना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि चोट कैसे लगी। सृष्टि ने फ्रैक्चर की फोटो शेयर करते हुए लिखा-ओह! मैंने यह दुबारा किया!! लाइफ कर्व बॉल फेंकता है, आपने इसे सुना होगा। मैंने पिछले दस दिनों में इसे वाकई में जीया है क्योंकि एक शूट के दौरान मेरा पैर फ्रैक्चर हो गया। पेन किलर से शरीर का दर्द कम हो गया था लेकिन चिंता, काम कैसे होगा, ये टेंशन हावी रही।

फिर मैंने ये फील किया कि इस वास्तविकता को स्वीकार करना और आगे बढ़ना ही एकमात्र दवा है। तो हां यह 'गर्ल इन द पिंक प्लास्टर' अपने प्लास्टर के साथ काम कर रही है क्योंकि चाहे कुछ भी हो, जीवन चलना चाहिए, काम चलना चाहिए। तो याद रखें कि अगर कभी लाइफ में आप पर भी ये कर्व बॉल आए तो आपको भी बल्ले के साथ तैयार रहना चाहिए क्योंकि आप बिना कोशिश किए हार कैसे मान सकते हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर