न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस : डोनल बिष्ट ने किया यह खुलासा, तारक...के ‘रोशन’ को मिला था ऑफर, पूर्व कंटेस्टेंट को डेंगू

बिग बॉस 15 से बाहर निकलने के बाद टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एक खुलासा किया है। डोनल ने वीजे एंडी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 5:19:51

बिग बॉस : डोनल बिष्ट ने किया यह खुलासा, तारक...के ‘रोशन’ को मिला था ऑफर, पूर्व कंटेस्टेंट को डेंगू

बिग बॉस 15 से बाहर निकलने के बाद टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एक खुलासा किया है। डोनल ने वीजे एंडी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट को अक्सर मेकर्स कंफेशन रूम में बुलाया करते थे। उन कंटेस्टेंट से जब बाद में पूछा करते थे कि किसलिए बुलाया गया था तो वे निजी कारण का हवाला दे देते थे। इन चुनिंदा कंटेस्टेंट में तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली, करण कुंद्रा, अकासा सिंह और सिंबा नागपाल का नाम शामिल था। एक बार कंफेशन रूम से बाहर आने के बाद करण काफी परेशान हो गए थे, मगर उन्होंने इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया।

डोनल की बातों से अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि फिलहाल करण और तेजस्वी प्रकाश के बीच जो लव एंगल दिखाया जा रहा है वो भी स्क्रिप्टेड है। हालांकि डोनल ने इंटरव्यू में करण और तेजस्वी के रोमांस को फेक नहीं बताया है। सोशल मीडिया पर इसे फेक और प्लांटेड लव एंगल बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रियलिटी शोज में टीआरपी हासिल करने के लिए इन दिनों कुछ भी किया जा रहा है। बिग बॉस पर पहले भी ऐसे कई आरोप लगते रहे हैं। कंटेस्टेंट बाहर आने के बाद कई तरह की बातें बताते हैं। अब इसे चाहे पब्लिसिटी स्टंट मानो चाहे हकीकत।

bigg boss-15,bigg boss,donal bisht,gurucharan singh,shefali bagga,entertainment news in hindi

रोशन सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह को किया गया था अप्रोच

सब टीवी पर 13 साल से भी ज्यादा समय से प्रसारित हो रहा फैमिली कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किरदार लोगों के दिलों में बस जाता है। इसमें रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह शो छोड़ चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। हाल ही में गुरुचरण ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' एवं 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए अप्रोच किया गया था, मगर मैंने मना कर दिया, क्योंकि निर्माताओं संग मेरी बात बैठ नहीं पाई। यहां तक कि मुझे सलमान खान का नया सीजन एक बार नहीं, बल्कि दो बार ऑफर किया गया। मेरी निर्माताओं के साथ फिल्म सिटी में मीटिंग होनी थी, मगर वह पोस्टपोन हुई तथा आज तक वह हुई ही नहीं।

चैनल को ही पता है कि मीटिंग आखिर हो क्यों नहीं पाई। निर्माताओं ने मुझे कहा कि वे मुझे बिग बॉस का भाग बनते देखना चाहते हैं। अंतिम बार जब मैं मुंबई आया तो मैंने कहा ठीक है मिलते हैं। उन्होंने मुझसे से बोला कि फिल्म सिटी में मीटिंग रखते हैं। मैंने बोला, ठीक है और मैं तैयार हो गया। इसके बाद उन्होंने मुझे कहा कि वे उस समय नहीं मिल सकते, बाद में मिलेंगे। मैंने कहा कि मैं फिर वापस चला जाऊंगा, जिसके कारणवश मैं नहीं मिल पाऊंगा। मैं नहीं जानता कि आखिर वे मुझे वास्तव में बिग बॉस का भाग होते देखना चाहते थे या नहीं। मुझे यह भी याद है कि निर्माताओं ने ओटीटी सीजन भी ऑफर किया था। उन्होंने मुझे क्वारंटाइन होने के लिए कहा, मैं मान भी गया, मगर बाद में मेरे पास निर्माताओं की तरफ से कोई भी आगे का अपडेट नहीं आया।

bigg boss-15,bigg boss,donal bisht,gurucharan singh,shefali bagga,entertainment news in hindi

बिग बॉस-13 फेम शेफाली बग्गा को हुआ डेंगू

बिग बॉस-13 फेम और न्यूज प्रजेंटर शेफाली बग्गा को पिछले दिनों डेंगू हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शेफाली अब ठीक हो गई हैं और उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर की, जिसमें वे अपने प्रशंसकों को थम्स अप जेस्चर करती नजर आ रही हैं। शेफाली आईसीयू में भर्ती हैं। फोटो में शेफाली अस्पताल के बेड पर दिख रही हैं। उनके हाथ में ग्लूकोज चढ़ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती थी लेकिन अब मैं ठीक हूं। आपकी प्रार्थना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इसके अलावा हर कोई कृपया अपना ख्याल रखें, डेंगू की स्थिति वास्तव में बुरी है। यह मेरे जीवन में पहली बार था जब मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह भी एक आईसीयू में। यह वास्तव में मेरे लिए डरावना था, लेकिन उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मेरा ख्याल रखा। उल्लेखनीय है कि शेफाली एक प्रसिद्ध मीडिया चैनल में न्यूज एंकर रह चुकी हैं। बिग बॉस में भी उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर