न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट पर आई बड़ी Update, इस दिग्गज डायरेक्टर ने दिलजीत को बताया देशभक्त

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं, फिर चाहे वो प्रोफेशनल हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Jul 2025 2:05:47

2 News : ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट पर आई बड़ी Update, इस दिग्गज डायरेक्टर ने दिलजीत को बताया देशभक्त

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे उनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं, फिर चाहे वो प्रोफेशनल हो या पर्सनल। हालांकि सलमान के चाहने वालों ने उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए ज्यादा जोश नहीं दिखाया, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई नहीं कर पाई। इसके बावजूद भाईजान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले सलमान ने बता दिया था कि उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ होगी। इसके डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। फिल्म के लिए सलमान तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें सलमान का लुक एकदम सॉलिड था।

हाल ही में अपूर्व ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जो ब्लर था पर सलमान उसमें प्रेक्टिस करते दिख रहे थे। इस बीच फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा में इसको लेकर एक रिपोर्ट छपी है। इस रिपोर्ट से पता लगा कि सलमान फिल्म को ईद पर लाने की नहीं सोच रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि वो बिल्कुल भी रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं। हालांकि कई सालों से सलमान अपनी फिल्में ईद पर रिलीज करते हैं और वे सुपरहिट भी होती हैं, लेकिन ‘सिकंदर’ के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

दरअसल साल 2026 ईद पर पहले ही तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें यश की ‘टॉक्सिक’, ‘धमाल 4’ और संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’ शामिल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। हो सकता है कि इन फिल्मों में से भी किसी की रिलीज डेट बदल जाए, लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट कि माने तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ को रिलीज करने के लिए दो महीनों पर विचार किया जा रहा है।

एक जनवरी और दूसरा जून, इन दो महीनों के बीच कई रिलीज हैं और रमजान का पवित्र महीना भी फरवरी के तीसरे हफ्ते शुरू होगा। इसलिए इन दो महीनों पर विचार हो रहा है। निर्माता जल्द ही कोई फैसला लेंगे जिसके बाद रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। निर्माता 55-56 दिनों में शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं।

Salman Khan,superstar salman khan,battle of galwan,battle of galwan movie,apoorva lakhia,battle of galwan release date,kabir khan,diljit dosnajh,kabir diljit,sardaar ji 3,hania aamir

कबीर खान ने ‘सरदार जी 3’ को लेकर जारी विवाद के बीच की दिलजीत दोसांझ की तारीफ

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर बवाल खड़ा हो गया। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सरकार ने पाक एक्टर्स पर बैन लगा दिया था, जिसके बाद भी हानिया को दिलजीत की फिल्म का हिस्सा बनाए रखा गया। फिल्म को 27 जून को भारत के अलावा अन्य देशों में रिलीज कर दिया गया है। इसे लेकर मामला अभी तक गरमाया हुआ है। इस कारण दिलजीत को सोशल मीडिया पर खूब घेरा जा रहा है।

साथ ही कई सेलेब्स उनकी आलोचना कर चुके हैं। हालांकि अब मशूहर डायरेक्टर कबीर खान ने उनका समर्थन किया है। ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्म बना चुके कबीर ने हाल ही में एनडीटीवी से बात की और इस दौरान उन्होंने दिलजीत के विवाद पर रिएक्शन दी। उन्होंने कहा कि ये फैसला बहुत पहले लिया गया था। जब हालात बदले तब तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। कला को राजनीतिक नजरिए से देखना सही नहीं है। कोई भी कलाकार भावनाएं आहत करने के लिए फिल्में नहीं बनाता है।

‘सरदार जी 3’ का भारत में रिलीज नहीं होना ‘राजनीतिक क्रॉसफायर’ का नतीजा है। कबीर ने इस दौरान दिलजीत की तारीफ करते हुए उन्हें इंटरनेशन आइकन बताया। इतना ही नहीं दिलजीत को देशभक्त बताते हुए कहा कि वे अच्छा काम करते हैं। उल्लेखनीय है कि कहा जा रहा था कि विवाद के चलते दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ से हटा दिया गया है, लेकिन उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बता दिया था कि वे फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी