न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर की ‘धूम 4’ को लेकर आई बड़ी Update, इस एक्ट्रेस के हिसाब से नई मदर्स के लिए सपोर्टिव नहीं है इंडस्ट्री

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 8:53:45

2 News : रणबीर की ‘धूम 4’ को लेकर आई बड़ी Update, इस एक्ट्रेस के हिसाब से नई मदर्स के लिए सपोर्टिव नहीं है इंडस्ट्री

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। रणबीर का एक बाद एक फिल्मों से नाम जुड़ रहा है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणबीर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘धूम 4’ में नजर आ सकते हैं। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया। इन सबके बाद अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा और राइटर श्रीधर राघवन जल्द ही ‘धूम 4’ की स्क्रिप्ट फाइनल करने वाले हैं। वे मिलकर कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को अप्रैल 2026 से शूट करना चाहते हैं।

अभी डायरेक्टर अयान मुखर्जी से इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने के लिए बात चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। ये भी कहा गया कि रणबीर ‘धूम 4’ के लिए सही च्वाइस हैं। उनके कैरेक्टर को उनके ऑरा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस बार फिल्म को ग्लोबलन एक्शन स्टैंटडर्ड को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। यानी इस बार पिछले तीन पार्ट के मुकाबले धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। रणबीर ‘धूम 4’ में चोर के रोल में नजर आएंगे। ये वही रोल है, जिसमें पहले पार्ट में जॉन अब्राहम, दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और तीसरे पार्ट में आमिर खान दिखे थे।

इस रोल में रणबीर को देखना काफी जबरदस्त होने वाला है। इस फिल्म से पहले भी रणबीर के पास कई मूवी लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ और मूवी ‘लव एंड वॉर’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ‘रामायण’ में रणबीर के साथ साउथ इंडियन स्टार यश नजर आने वाले हैं। रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ धमाल मचाएंगे। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी। यह रणबीर के करिअर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इसके बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,dhoom 4,dhoom 4 movie,ranbir dhoom 4,aditya chopra,ayan mukherjee,radhika apte,actress radhika apte,radhika mother,deepika padukone

6 माह पहले मां बनीं राधिका आप्टे ने कहा, हमारी इंडस्ट्री में काम करना बहुत मुश्किल है…

एक्ट्रेस राधिका आप्टे बच्चे को जन्म देने के एक हफ्ते बाद ही काम पर लौट आई थीं। अब राधिका ने कहा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री नई मदर्स के लिए उतनी सपोर्टिव नहीं है। राधिका 6 महीने की बेटी की मां हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में जब राधिका से पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री नई मदर्स की जरुरतों के अनुकूल है तो इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर सकते हैं। मुझे नहीं पता कि मैं आगे कैसे आगे बढ़ूंगी। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना बहुत मुश्किल है क्योंकि हम फिल्म बनाने में बहुत समय लगाते हैं।

हम जिस तरह से काम करते हैं वो भी बहुत मुश्किल है। कभी-कभी हमें बच्चे को देखने का मौका भी नहीं मिलता। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे अब मुझे इसके बारे में सोचना होगा। बता दें कि राधिका ने लेबर पेन से एक दिन पहले तक काम किया था। उन्होंने डिलीवरी के एक हफ्ते बाद जूम कॉल के जरिए मीटिंग अटैंड की थी। राधिका का ये कमेंट तब आया है जब फिल्म इंडस्ट्री में मेटरनिटी और काम को लेकर बहस चल रही है।

उल्लेखनीय है कि दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ को जन्म दिया था। दीपिका ने हाल ही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान देने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी करना चाहती थीं। इसके अलावा दीपिका की कुछ और मांग भी थी। हाल ही अजय देवगन और काजोल ने दीपिका का समर्थन किया था। राधिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी मूवी ‘सिस्टर मिडनाइट’ 16 मई को अमेरिका में रिलीज हुई थी और 11 जून को फ्रांस में रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी