न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होस्ट को लेकर चर्चाओं में आया बिग बॉस तेलुगू सीजन 9, क्या नागार्जुन की जगह लेंगे विजय देवरकोंडा

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस तेलुगु अपने आगामी 9वें सीजन के आने से पहले ही चर्चा में आ गया है। अटकलें है कि शो में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 4:57:26

होस्ट को लेकर चर्चाओं में आया बिग बॉस तेलुगू सीजन 9, क्या नागार्जुन की जगह लेंगे विजय देवरकोंडा

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस तेलुगु अपने आगामी 9वें सीजन के आने से पहले ही चर्चा में आ गया है। अटकलें है कि शो में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ये बदलाव शो के होस्ट को लेकर बताया जा रहा है। क्या आगामी सीजन में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन की जगह कोई और होस्ट होगा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस तेलुगु के मेकर्स शो के नए होस्ट के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसा होस्ट जो युवा दर्शकों के बीच अपनी जगह बना सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय देवरकोंडा की पॉपुलैरिटी उनके फैसले में से एक है। नागार्जुन की जगह 'अर्जुन रेड्डी' स्टार को लेने के बारे में चर्चा चल रही है। बता दें, नागार्जुन सात सीजन से शो से जुड़े हुए हैं। वहीं, विजय के होस्ट बनने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस तेलुगु ने आठ सफल सीजन पूरे कर लिए हैं, जिसमें पहले सीजन की मेजबानी जूनियर एनटीआर ने की थी, उसके बाद सीजन 2 में नानी ने मेजबानी की थी। तीसरे सीजन के बाद से, नागार्जुन ने कमान संभाली और 8वें सीजन तक की मेजबानी की।

बिग बॉस तेलुगु सीजन 8 का समापन निखिल मलियाक्कल के खिताब जीतने के साथ हुआ। सीजन के खत्म होने के बाद से ही अगले सीजन के लिए नए होस्ट की चर्चाएं शुरू हो गई थी। अगर विजय देवरकोंडा बीबी तेलुगु सीजन 9 में बतौर होस्ट शामिल होते हैं, तो यह उनका टेलीविजन होस्टिंग डेब्यू होगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, इसलिए फैंस मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा का वर्क फ्रंट

विजय देवरकोंडा गौतम तिन्नानुरी निर्देशित एक पीरियड ड्रामा किंगडम की रिलीज के लिए तैयार है। यह 30 मई को तेलुगु, तमिल और हिंदी में स्क्रीन पर आने वाली है। इसके अलावा, उनके पास निर्माता दिल राजू की राउडी जनार्दन है, जिसकी आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। 'बिग बॉस' तेलुगु 9 को लेकर उत्साह और इसके अगले होस्ट को लेकर अनिश्चितता के बीच, सभी की निगाहें आधिकारिक अपडेट के लिए मेकर्स पर पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ