न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिल एक्ट्रेस याशिका आनंद हुईं सड़क हादसे का शिकार, दोस्त की मौके पर मौत, शराब के नशे में कार में सवार लोग

तमिल बिग बॉस (Big Boss) के जरिए चर्चा में आईं अभिनेत्री यशिका आनंद (Yashika Anand) की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Jul 2021 11:11:51

तमिल एक्ट्रेस याशिका आनंद हुईं सड़क हादसे का शिकार, दोस्त की मौके पर मौत, शराब के नशे में कार में सवार लोग

तमिल बिग बॉस (Big Boss) के जरिए चर्चा में आईं अभिनेत्री यशिका आनंद (Yashika Anand) की सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस दुर्घटना मे याशिका की दोस्त वल्लिचेट्टी भवानी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि याशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह भीषण सड़क दुर्घटना तमिलनाडु के चेन्नई में हुई। कार में कुल चार लोग सवार थे। चश्मदीदों के मुताबिक एक ओवरस्पीड एसयूवी ईसीआर रोड पर जा रही थी। कार ने सेंटर मीडियन को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद वहां मौजूद लोग कार में सवार लोगों को बचाने पहुंचे।

yashika aanand,road accident,car accident,big boss actress aanand

बताया जा रहा है कि याशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। चेन्नई के सीमांत क्षेत्र में उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। कार की रफ्तार तेज होने की वजह से संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर से जा टकराई। यह टक्कर जबरदस्त थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेंगलपेट अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बता दें यश‍िका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम मॉडल बनने के बाद एक्ट‍िंग में किस्मत आजमाई। यश‍िका को 2016 में फिल्म Dhuruvangal Pathinaaru से बड़ा ब्रेक मिला। 2018 में वे बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आईं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर