सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। हर सीजन की तरह इस शो में शामिल कई कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी कड़ी में ‘बिग बॉस 18’ फेम एडिन रोज की घटना चर्चा का विषय बनी है। हाल ही में मंदिर के बाहर उनके साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।
एडिन रोज ने पूरे मामले का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मंदिर के बाहर अपनी टीम का इंतजार कर रही थीं, तभी एक अनजान शख्स उनके पास आया और लगातार बदतमीजी करता रहा। एडिन ने वीडियो में कहा: “मैंने कोई गलत कपड़े पहने हैं क्या? सूट में होने के बावजूद सुबह 7 बजे मंदिर के बाहर छेड़छाड़ हो रही है।”
एडिन ने वीडियो के साथ साझा किया संदेश
एडिन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा: “खैर, कम से कम एक अच्छी सुबह थी। संतुष्ट होने के लिए आखिर तक वीडियो देखें।” उन्होंने बताया कि उनका फोटोग्राफर 10 मिनट लेट था, इसलिए वह मंदिर के बाहर खड़ी रहीं ताकि सुरक्षित महसूस कर सकें। लेकिन वहां भी उनके साथ बदतमीजी हुई।














