न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड में इस फिल्म के साथ कदम रखने जा रहे हैं भुवन बाम, सोशल मीडिया पर किया कंफर्म, सितारों ने जताई खुशी

यूट्यूब के लोकप्रिय क्रिएटर भुवन बाम (31) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे अपने हुनर से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब भुवन को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 11:54:15

बॉलीवुड में इस फिल्म के साथ कदम रखने जा रहे हैं भुवन बाम, सोशल मीडिया पर किया कंफर्म, सितारों ने जताई खुशी

यूट्यूब के लोकप्रिय क्रिएटर भुवन बाम (31) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे अपने हुनर से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब भुवन को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। वे बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। लंबे समय से यह खबर चर्चा में थी कि वे धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और अब भुवन ने खुद यह कंफर्म कर दिया है। भुवन की जो़ड़ी फिल्म में एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ बनी है। फिल्म का टाइटल है ‘कुकू की कुंडली।’

इसके डायरेक्टर शरण शर्मा हैं। यह एक अनोखी रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। भुवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मा प्रोडक्शंस के साथ साइन किए गए ‘आर्टिस्ट एग्रीमेंट’ की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “सपने देखो दोस्तों, पूरे हो जाते हैं।” भुवन ने फैंस के प्रति आभार भी जताया और कहा कि उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। उन्होंने लिखा, “हमेशा आपका आशीर्वाद चाहिए।” हालांकि करण ने कुछ समय पहले ही गलती से भुवन के बॉलीवुड डेब्यू का खुलासा कर दिया था।

करण ने सितंबर में कॉमेडियन जर्ना गर्ग के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि भुवन यूट्यूब के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और अब वे उनकी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। जल्द ही, उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें यह नहीं कहना चाहिए था और उन्होंने साफ किया कि यह एक ‘बड़ा रहस्य’ था।

वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ से वाहवाही बटोर चुके हैं यूट्यूबर भुवन बाम

भुवन की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड और डिजिटल स्टार्स ने रिएक्शन दी है। एक्टर राजकुमार राव ने लिखा, “बहुत बहुत मुबारक मेरे भाई। अंकल आंटी का आशीर्वाद और आपकी मेहनत रंग ला रही है।” एक्ट्रेस कुशा कपिला ने भुवन के लिए चीयर किया, जबकि गुनीत मोंगा ने रेड हार्ट शेयर किया। एक्टर व कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने कहा, “ये शुरुआत है दोस्त।” करण जौहर ने भी दिल वाली इमोजी बनाई हैं। रोहित सराफ ने लिखा, “बधाई हो भाई।” तन्मय भट्ट ने ‘‘गॉड ब्लेस यू बेबी’’ लिखा है।

‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, अमन गुप्ता ने भी कमेंट किया है। वैसे भुवन इससे पहले साल 2023 में आई वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ में काम कर चुके हैं और अब वे बड़े पर्दे पर भी खुद को साबित करना चाहेंगे। उन्हें प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' में भी देखा जाएगा, जो साल 2026 में रिलीज होगी। इसमें रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह जैसे सितारे भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड