एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अब तक अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। भूमि लगातार अपने फोटो और वीडियो डाल कर अपडेट देती रहती हैं। देखते ही देखते उनकी पोस्ट वायरल हो जाती है। उन्होंने हाल ही में एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। ब्लैक टू पीस और सिर पर हैट लगाए भूमि का ये अंदाज उन्हें चाहने वालों का दिल जीत रहा है। सेलेब्स भी उनकी इन अदाओं पर कमेंट करने से चूक नहीं रहे हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने भूमि की तारीफ की है।














