न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूमि की साड़ी को लेकर है ये राय, अनन्या ने टायसन के साथ शेयर की फोटो, सलमा आगा से छीना हैंडबैग...

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अलग-अलग तरह की यानी डिफरेंट शेड्स की भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। भूमि ने बॉलीवुड में कुछ समय के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 7:33:23

भूमि की साड़ी को लेकर है ये राय, अनन्या ने टायसन के साथ शेयर की फोटो, सलमा आगा से छीना हैंडबैग...

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अलग-अलग तरह की यानी डिफरेंट शेड्स की भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। भूमि ने बॉलीवुड में कुछ समय के करियर में ही दमदार अदाकारी की बदौलत बड़ी पहचान बना ली है। हाल ही 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म से भूमि का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसमें उन पर साड़ी खूब फब रही है। अगले साल 10 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में भूमि के साथ विक्की कौशल और कियारा आडवाणी भी हैं। भूमि ने फिल्मों में साड़ी पहनने के अपने प्यार के बारे में बात की है।

वे इसका श्रेय हिंदी सिनेमा में अपने सफर को देती हैं। भूमि ने कहा कि अगर लोग मुझे साड़ी में सुंदर पाते हैं तो मुझे यह बहुत बड़ी तारीफ लगती है! जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं इसे पहनना पसंद करती हूं और शुक्र है कि मैं अपनी फिल्मों में उनमें से कुछ को पहनने में सक्षम हूं! मुझे खुशी है कि लोगों को मेरा एक और साड़ी अवतार पसंद आ रहा है। पति पत्नी और वो फिल्म में मेरे लुक को बहुत प्यार मिला, मुझे यकीन है कि इस बार भी ऐसा होगा। दोनों किरदार बेहद अलग हैं और यह रोमांचक है।

अमेरिका में लाइगर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं अनन्या पांडे

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या गॉर्जियस लुक के अलावा वर्क अपडेट के बारे में भी फैंस को रूबरू कराती रहती हैं। अनन्या इन दिनों ‘लाइगर’ फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अनन्या साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अमेरिका में ‘लाइगर ‘की शूटिंग कर रही हैं। इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन ने भी उन्हें जॉइन कर लिया है। अनन्या ने टायसन के साथ पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा है-‘हम साफ तौर पर वास्तव में अच्छी तरह से साथ हो रहे हैं।’

दरअसल फोटो में टायसन, अनन्या को डराते हुए दिख रहे हैं और अनन्या के चेहरे पर भी डर नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो को कुछ ही देर में लाखों लाइक मिल चुके थे। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने भी अमेरिका पहुंचते ही कई पिक्चर्स शेयर की थीं। फिल्म को करण जौहर भी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है।

bhumi pednekar,ananya panday,salma agha,govinda naam mera,liger,bollywood news in hindi

निकाह फिल्म से मशहूर हुई थीं एक्ट्रेस-सिंगर सलमा आगा

मुंबई में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने 65 वर्षीय एक्ट्रेस-सिंगर सलमा आगा का हैंडबैग छीन लिया, जिसमें दो मोबाइल और अन्य कीमती सामान थे। सलमा शनिवार को तड़के अपने बंगले से ऑटोरिक्शा से उपनगरीय वर्सोवा में दवा की एक दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उनका हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए। सलमा ने दावा किया कि इस घटना के तुरंत बाद उन्होंने वर्सोवा थाने से संपर्क किया लेकिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उनके बैग में दो मोबाइल, कुछ कैश, चाबियां और अन्य सामान थे।

उन्होंने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो एक अधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में ती घंटे लगेंगे। मेरा मामला दर्ज नहीं किया गया था। अब मैंने मुंबई पुलिस को ट्विटर के माध्यम से घटना के बारे में जानकारी दी। कॉलोनी में इससे पहले भी इसी तरह के अपराध हो चुके हैं। दोनों आरोपी एक महंगी मोटरसाइकिल पर थे और घटनास्थल के पास एक पुलिस नाकाबंदी भी थी। उल्लेखनीय है कि सलमा ने 80 के दशक में निकाह फिल्म में एक्टिंग और गाने गाकर खूब शौहरत बटोरी थीं। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और 2016 में उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर