न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhool Chuk Maaf Collection: पहले वीकेंड में 'भूल चूक माफ' ने BO पर उड़ाया गर्दा, सफलतम फिल्मों की सूची में हुई शामिल; कमाए इतने करोड़

विवादों में रही निर्माता दिनेश विजान की फिल्म भूल चूक माफ ने 23 मई को रिलीज़ के बाद तीन दिन में 28 करोड़ का जबरदस्त कारोबार किया है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जल्द 50 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:54:57

Bhool Chuk Maaf Collection: पहले वीकेंड में 'भूल चूक माफ' ने BO पर उड़ाया गर्दा, सफलतम फिल्मों की सूची में हुई शामिल; कमाए इतने करोड़

विवादों में रही निर्माता दिनेश विजान की फिल्म भूल चूक माफ ने सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद जबरदस्त गर्दा उड़ा दिया है। यह फिल्म पहले 9 मई को सिनेमाघरों में आ रही थी लेकिन अचानक ने निर्माता ने अपना निर्णय बदलते हुए इसे 16 मई को ओटीटी पर पेश करने की घोषणा कर दी। मामला अदालत में पहुँचा जहाँ पर निर्माता को हार की आशंका हुई जिसके चलते उसने फिल्म को 23 मई को सिनेमाघरों में उतारने की घोषणा की। उनका यह निर्णय अब उन्हें फायदे का सौदा लग रहा होगा, क्योंकि फिल्म ने तीन दिन में दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में जबरदस्त कामयाबी हासिल कर ली है। 28 करोड़ के कारोबार के साथ ही यह फिल्म सप्ताह के शेष दिनों में अपने कारोबार को 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुँचाने में सफल हो जाएगी। इसके साथ ही यह राजकुमार राव की एक और सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो जाएगी।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ ने अपने पहले वीकेंड में भारतीय बाजार में करीब 28 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है।

रंजनी अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इस कहानी में हर बार वो 29 तारीख में ही अटके दिख रहे हैं जबकि शादी 30 को है। करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'भूल चूक माफ ' ने पहले दिन भारतीय बाजार में सात करोड़ रुपये की कमाई की।

शनिवार को दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ। दूसरे दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का भी इसे भरपूर फायदा मिला है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म भूल चूक माफ ने तीसरे दिन 11.25 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म भूल चूक माफ भारतीय बाजार में तीन दिनों करीब 28 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज