न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल चूक माफ’ के गाने में धनश्री-राजकुमार की शानदार केमिस्ट्री, ‘केसरी वीर’ के गाने में छाए सूरज-आकांक्षा, देखें…

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे लंबे समय से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:49:12

2 News : ‘भूल चूक माफ’ के गाने में धनश्री-राजकुमार की शानदार केमिस्ट्री, ‘केसरी वीर’ के गाने में छाए सूरज-आकांक्षा, देखें…

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने को है। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी और दर्शक बड़े पर्दे पर इसका आनंद ले सकेंगे। हालांकि इससे पहले फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। एक दिन पहले इसका बोनस ट्रेलर रिलीज किया जिसे देख लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई। अब आज मंगलवार (6 मई) को इसका नया गाना ‘टिंग लिंग सजना’ भी रिलीज हो गया। यह गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और लगातार वायरल हो रहा है।

गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में धनश्री वर्मा आइटम मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। बता दें कोरियोग्राफर धनश्री भारतीय क्रिकेटर युजवेद्र चहल की पूर्व पत्नी हैं। उनका इसी साल तलाक हुआ था। गाने के बोल शानदार है और संगीत दमदार है। इसे इरशाद कामिल ने लिखा है। साथ ही सिंगर तनिष्क बागची और मधुवंती बागची ने अपनी आवाज से सजाया है। धनश्री के धांसू डांस मूव्स देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। धनश्री लाल रंग की ड्रेस में काफी बोल्ड दिख रही हैं।

उनके साथ राजकुमार नजर आ रहे हैं और इन दोनों की साथ में जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यूजी शॉक्ड, धनश्री रॉक्ड। दूसरे यूजर ने कहा कि चहल की फीलिंग्स। तीसरे यूजर ने कहा कि धनश्री ने कमाल का डांस किया है। चौथे ने कहा कि राजकुमार ने कमाल कर दिया। पांचवें ने लिखा कि धनश्री ने कमाल ही कर दिया। छठे ने लिखा कि धनश्री ने मार ही डाला। सातवें ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ये गाना वायरल हो गया, तो चहल क्या करेंगे?

bhool chuk maaf,bhool chuk maaf movie,rajkummar rao,dhanshree verma,rajkummar dhanshree,yuzvendra chahal,kesari veer,kesari veer movie,sooraj pancholi,akansha sharma,suniel shetty,vivek oberoi

‘केसरी वीर’ में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के साथ सुनील शेट्टी व विवेक ओबेरॉय के भी अहम रोल

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोग फिल्म का ट्रेलर देख अभिभूत हो गए थे और तब से इसकी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने आज मंगलवार (6 मई) को फिल्म का दूसरा गाना ‘ढोलिडा ढोल नगाड़ा’ रिलीज कर दिया। इस गाने में सूरज और आकांक्षा गरबा करते नजर आ रहे हैं। वे प्रेम की मासूमियत को बेहतरीन एक्सप्रेशंस के साथ बखूबी पेश करते दिखे।

नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक-दूसरे के साथ गजब की केमिस्ट्री और शानदार तालमेल दिखाती है। गाने में नवरात्रि की ऊर्जा झलकती है। यह गाना सुनिधि चौहान, कीर्तिदान गढ़वी और गौरव चाटी ने गाया है, जबकि इसके बोल सृजन ने लिखे हैं। मोंटी शर्मा ने इस गीत को संगीतबद्ध और प्रोड्यूस किया है। इसे पैनोरमा म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज किया गया है। बता दें फिल्म 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़े गए वीर योद्धाओं की संघर्षगाथा को दर्शाती है।

इसमें सुनील निडर योद्धा ‘वेगड़ा जी’ के रोल में हैं। सूरज एक अनसुने वीर ‘हमीरजी गोहिल’ और आकांक्षा योद्धा ‘रजल’ के किरदार में दिखाई देंगी। तीनों मिलकर खलनायक ‘जफर’ (विवेक) से टक्कर लेते हैं, जो जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करता है। फिल्म के डायरेक्टर प्रिंस धीमान हैं और इसका निर्माण कानू चौहान ने चौहान स्टूडियोज के बैनर तले किया है। पहले यह फिल्म 16 मई को रिलीज होनी थी लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। यह 23 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी