न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इसलिए आज रिलीज नहीं होगा ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर, सलमान से शादी करना चाहती हैं फैन, तो अरबाज बोले...

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 12:48:27

2 News : इसलिए आज रिलीज नहीं होगा ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर, सलमान से शादी करना चाहती हैं फैन, तो अरबाज बोले...

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। इसके लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वैसे भी इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्मों का अलग ही सुरूर चढ़ा हुआ है। इस फिल्म का ट्रेलर आज सोमवार (7 अक्टूबर) को रिलीज होने वाला था। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इसे आखिरी मिनट में पोस्टपोन कर दिया। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल वजह नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि आखिरी मिनट में ट्रेलर में कुछ बदलाव किए गए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से रोहित शेट्‌टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की वजह से यह फैसला लिया गया है। दरअसल आज ही ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर भी रिलीज होना है। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक के अपोजिट तृप्ति हैं, जिन्होंने ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आईं कियारा आडवाणी को रिप्लेस किया है। ‘भूल भुलैया 3’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की टीम ने सोमवार को ही ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन अब इसे टाल दिया है।

ट्रेलर इस हफ्ते के अंत में रिलीज हो सकता है। 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी यानी दिवाली पर इन दोनों की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 'भूल भुलैया 3' में माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में ‘मंजुलिका’ के रूप में विद्या की वापसी इसे और खास बना सकती है।

bhool bhulaiyaa 3,bhool bhulaiyaa 3 trailer,bhool bhulaiyaa 3 movie,kartik aaryan,tripti dimri,vidya balan,arbaaz khan,Salman Khan,salman marriage,salman arbaaz

सलमान के छोटे भाई अरबाज खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का दिया जवाब

सुपरस्टार सलमान खान दिसंबर में 59 साल के हो जाएंगे। कई एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जुड़ा है, लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। हालांकि आज भी सलमान के लिए फैंस के प्रपोजल आते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर सलमान के लिए रिश्ता आया है। दरअसल हाल ही में सलमान के छोटे भाई अरबाज खान (56) ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Question सेशन रखा। उन्होंने फैंस के अलग-अलग सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान एक फैन ने सलमान के साथ शादी की इच्छा जाहिर की। फैन ने लिखा, “मैं आपके भाई की पत्नी बनना चाहती हूं। आप क्या कहते हैं?” इस पर अरबाज ने जवाब दिया, “मैं क्या कह सकता हूं। लगे रहो मुन्ना भाई।” इसी तरह अरबाज से पूछा गया कि आपको सबसे ज्यादा क्या और कौन इंस्पायर करता है, तो उन्होंने कहा कि सलमान का डेडिकेशन।

जब अरबाज से किसी ने अगली शादी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बस हो गया भाई। उल्लेखनीय है कि अरबाज ने पिछले साल दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की थी। तब से ही वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी, जिससे उनके एक बेटा अरहान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री