न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रेक जारी, दर्शकों को नाचने पर मजबूर करेगा कार्तिक आर्यन का डांस और हुक स्टेप

हालांकि यह टाइटल ट्रैक एक और रीमेक है लेकिन इस गीत की लोकप्रियता में सबसे बड़ा हाथ कार्तिक आर्यन का डांस है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 7:27:40

भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रेक जारी, दर्शकों को नाचने पर मजबूर करेगा कार्तिक आर्यन का डांस और हुक स्टेप

वर्ष 2024 की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक आज जारी कर दिया गया। जारी होते ही इस टाइटल ट्रैक ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि यह टाइटल ट्रैक एक और रीमेक है लेकिन इस गीत की लोकप्रियता में सबसे बड़ा हाथ कार्तिक आर्यन का डांस है। कार्तिक के डांस मूव्य फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद सिनेमाघरों में विशेष रूप से सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देंगे। लम्बे समय के बाद कोई ऐसा डांस एंथम आया है जो दर्शकों को कदमताल करने के लिए विवश करता है। इस गीत को तीन मशहूर गायकों ने गाया है, लेकिन कार्तिक आर्यन का डांस ही इसे देखने लायक बनाता है। ट्रैक में वैश्विक और भारतीय संगीत तत्वों का मिश्रण है, पॉपुलर पंजाबी आर्टिस्ट दिलजीत दोसांझ, इंटरनेशनल स्टार पिटबुल और तुम ही हो बंधु फेम नीरज श्रीधर ने लेटेस्ट ट्रैक को अपनी आवाज दी है। तीनों की आवाज पर कार्तिक आर्यन ने कमाल का डांस किया है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रैक चार्ट के साथ साथ दिलों पर भी राज करने वाला है। ये ट्रैक एक विजुअल ट्रीट है, जिसमें कार्तिक आर्यन अपने स्लीक, स्मूथ और कैची 'स्पूकी स्लाइड' डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छा रहे हैं।

इस ट्रैक को खास बनता है इंटरनेशनल स्टार पिटबुल का परफेक्ट रैप जो 'हरे राम-हरे कृष्णा' मंत्र के साथ ब्लेंड कर रहे है। साथ ही, पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ अपना अनोखा स्टाइल लाते हैं, और नीरज श्रीधर हिंदी वोवल्स को संभालते हैं। यह सभी मिल कर, भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की असली एसेंस को बनाए रखते हैं, साथ ही मॉडर्न और इंटरनेशनल ट्विस्ट भी देते हैं। म्यूजिक माइस्ट्रॉस प्रीतम और तनिष्क बागची की लीडरशिप में, और नीरज श्रीधर की पहचानी जानी वाली आवाज से उनका सिग्नेचर टच मिलता है। ये ट्रैक ग्लोबल बीट्स और देसी फ्लेयर का एक परफेक्ट मिक्स है, जो संस्कृतियों को अच्छे से ब्लेंड करता है।

यह गाना फ्रैंचाइज़ी के सार को बरकरार रखता है, जिसमें प्रतिष्ठित 'हरे राम - हरे कृष्ण' मंत्र को प्रीतम और तनिष्क बागची द्वारा निर्मित आधुनिक बीट्स के साथ जोड़ा गया है। भूषण कुमार ने इस सहयोग को भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर बताया, जिसने बॉलीवुड संगीत की सीमाओं को आगे बढ़ाया। हालांकि, गाने की बात करें तो यह सिर्फ एक रीमेक है।

गाने पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म इस साल की मास्टरपीस साबित होगी।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके डांस की तारीफ करने के लिए शब्द नहीं हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'हुकस्टेप्स का बादशाह लौट आया है।'

भूल भुलैया 3 मंजुलिका के रूप में विद्या बालन को वापस लाती है। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में हैं। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और विजय राज सहित कई कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर सिंघम अगेन से होगी।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 3 दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज़ होगी। यह रोहित शेट्टी की मल्टी-स्टारर सिंघम अगेन से टकराएगी। इस बारे में बात करते हुए, कार्तिक ने कहा, "दिवाली इतनी महत्वपूर्ण छुट्टी है कि मेरा मानना है कि दो फ़िल्में आसानी से सिनेमाघरों में एक साथ दिखाई दे सकती हैं। सिंघम अगेन एक्शन जॉनर में आती है, जबकि हमारी फ़िल्म हॉरर-कॉमेडी है। एक फ़िल्म प्रेमी के तौर पर, मैं इसे हम सभी के लिए एक त्यौहार के तौर पर देखता हूँ, जिसमें एक ही दिन दो विकल्प होते हैं, जो आजकल हमारे उद्योग में दुर्लभ है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री