न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कार्तिक, तृप्ति व विद्या की ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज, अजय-तब्बू की मूवी का आज से यहां लें मजा

कार्तिक आर्यन. तृप्ति डिमरी व विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इसको लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 1:25:06

2 News : कार्तिक, तृप्ति व विद्या की ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज, अजय-तब्बू की मूवी का आज से यहां लें मजा

कार्तिक आर्यन. तृप्ति डिमरी व विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे सिनेमाघरों में इसका मजा उठाने के लिए बेकरार है। उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि फिल्म दिवाली पर दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देगी। इस बीच आज शुक्रवार (27 सितंबर) को मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर लोगों के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

इसमें कार्तिक यानी ‘रूह बाबा’ और विद्या यानी ‘मंजुलिका’ की झलक देखने को मिली। साथ ही कार्तिक और तृप्ति का रोमांस भी नजर आया। फिल्म में माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। जैसे कि 1 मिनट 46 सैकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि महल के उस कमरे का दरवाजा खुल गया है, जहां ‘मंजुलिका’ बसती है। भूतनी से न डरने वाले ‘रूह बाबा’ के हाथों जब कमरे का दरवाजा खुलता है तो ‘मंजुलिका’ के तांडव से उनकी भी रूह कांप जाती है। टीजर में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का है।

अनीस बज्मी के डायरेक्शन वाली इस हॉरर कॉमेडी की खास बात यह है कि फिल्म में ‘मंजुलिका’ वापस आ गई है। ‘भूल भुलैया’ में ‘मंजुलिका’ का वास्ता पहले अक्षय कुमार से पड़ा था और अब कार्तिक इससे पीछा छुड़ाते हुए नजर आएंगे। साल 2007 में प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ सुपरहिट रही थी। फिर 15 साल बाद 2022 में ‘भूल भुलैया 2’ आई, जो अनीस ने बनाई थी। इसमें अक्षय की जगह कार्तिक थे। इसमें तब्बू चुड़ैल बनी थीं। कार्तिक के अपोजिट कियारा आडवाणी थीं।

bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,vidya balan,tripti dimri,madhuri dixit,bhool bhulaiyaa 3 teaser,ruh baba,manjulika,auron mein kahan dum tha,ajay devgn,tabu,amazon prime

अजय देवगन व तब्बू की मूवी 'औरों में कहां दम था' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की जोड़ी रूपहले पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। दोनों कई फिल्मों में रंग जमा चुके हैं। इसी कड़ी में उनकी फिल्म 'औरों में कहां दम था' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें उनकी लव स्टोरी थी। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। अब रिलीज के करीब 2 महीने बाद इसकी ओटीटी रिलीज हो गई है। डायरेक्टर नीरज पांडे की इस फिल्म का अमेजन प्राइम वीडियो पर आज शुक्रवार (27 सितंबर) से मजा लिया जा सकता है।

प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “दो दिल जो समय के कारण बिछड़ गए, लेकिन प्यार के कारण फिर एक हो गए। अभी देखें।” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को भी टैग किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी के राइट्स अमेजन ने करोड़ों रुपए में खरीदे हैं। यह फिल्म कई दिनों से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रेंट पर उपलब्ध थी। अब लोग इसे फ्री में देख सकते हैं।

फिल्म की कहानी दो लोगों की लव स्टोरी पर बेस्ड है, जो 22 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। फिल्म में अजय और तब्बू ने ‘कृष्ण’ और ‘वसुधा’ की भूमिका निभाई है। इसमें शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने उनकी युवावस्था के रोल किए हैं। जिमी शेरगिल की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री